राष्ट्रीय समाचार

X Down India today: भारत में एलन मस्क का प्लेटफॉर्म ठप, हजारों यूजर्स के उड़े होश

Published

on

X Down India today: भारत में आज दोपहर उस वक्त सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हड़कंप मच गया जब दुनिया के सबसे बड़े माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) ने अचानक काम करना बंद कर दिया। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे भारतीय यूजर्स को अपनी टाइमलाइन और पोस्ट देखने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एलन मस्क के मालिकाना हक वाले इस प्लेटफॉर्म पर आई इस अचानक तकनीकी खराबी ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ जैसे बड़े शहरों के डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और न्यूज़ एजेंसियों को परेशानी में डाल दिया।

जैसे ही भारतीय यूजर्स ने अपने फीड को रिफ्रेश करने की कोशिश की, उनकी स्क्रीन पर “The page is down” और “Something went wrong” जैसे एरर मैसेज आने लगे। कई यूजर्स ने शिकायत की कि वे न तो नई पोस्ट देख पा रहे हैं और न ही अपनी प्रोफाइल लोड कर पा रहे हैं। (X Down India today) यह समस्या मोबाइल ऐप (Android/iOS) और डेस्कटॉप वर्जन दोनों पर देखी गई। दोपहर के वक्त जब न्यूज़ अपडेट्स का पीक समय होता है, तब X का डाउन होना पत्रकारों और सोशल मीडिया मैनेजर्स के लिए किसी झटके से कम नहीं था।

Also Read –Neha Singh Rathore Viral Video: देश में फिर से ‘लॉकडाउन’ का खौफ! नेहा सिंह राठौर का वीडियो धड़ल्ले से वायरल, सड़कों पर मची अफरा-तफरी

X Down India today: Downdetector पर शिकायतों का सैलाब

आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Downdetector के आंकड़ों के अनुसार, भारत में समस्या शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर शिकायतों का ग्राफ रॉकेट की तरह ऊपर भागा। (X Down India today) शुरुआत में करीब 4,000 से अधिक भारतीय यूजर्स ने रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन देखते ही देखते यह संख्या बढ़ती चली गई। रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा समस्या ‘टाइमलाइन’ (Timeline issues) लोड न होने की रही, जबकि 25% यूजर्स को लॉगिन करने में भी कठिनाई हुई।

Also Read –India buys LPG from Iran 2026: LPG की किल्लत पर भारत का मास्टरस्ट्रोक! 8 साल बाद ईरान से गैस लेकर भारत आया ‘Sea Bird’

अचानक बढ़ा आउटेज

दोपहर 12:30 बजे शुरू हुआ यह आउटेज धीरे-धीरे पूरे देश में फैल गया। जैसे ही X आंशिक रूप से काम करने लगा, अन्य प्लेटफॉर्म्स पर #XDown और #TwitterDown जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। भारतीय यूजर्स ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर स्क्रीनशॉट शेयर कर अपनी भड़ास निकाली और मस्क को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि अभी तक X की इंजीनियरिंग टीम की ओर से इस आउटेज के आधिकारिक कारण का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन विशेषज्ञ इसे सर्वर अपडेट या तकनीकी ग्लिच मान रहे हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version