राष्ट्रीय समाचार
Neha Singh Rathore Viral Video: देश में फिर से ‘लॉकडाउन’ का खौफ! नेहा सिंह राठौर का वीडियो धड़ल्ले से वायरल, सड़कों पर मची अफरा-तफरी
Published
2 घंटे agoon

Neha Singh Rathore Viral Video: कभी-कभी एक छोटा सा वीडियो पूरे समाज का आईना बन जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में आम लोग आपस में झगड़ते, धक्का-मुक्की करते और हाथापाई तक करते नजर आ रहे हैं। (Neha Singh Rathore Viral Video) माहौल ऐसा कि जैसे गुस्सा और डर एक साथ फूट पड़ा हो। इस वीडियो को शेयर करते हुए लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने एक सवाल खड़ा कर दिया, जो अब हर किसी के मन में घूम रहा है।
Neha Singh Rathore Viral Video: वीडियो के साथ उठे बड़े सवाल
नेहा सिंह राठौर ने इस वीडियो के साथ लिखा, “अगर सरकार की बदइंतजामी और बेवकूफी की वजह से आम लोग आपस में लड़-झगड़ रहे हैं, तो इन झगड़ों के लिए मुकदमा सरकार पर होना चाहिए या आम लोगों पर?” उनका यह सवाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि लोग जरूरी सामान के लिए एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं। कहीं धक्का-मुक्की है, तो कहीं हाथापाई। (Neha Singh Rathore Viral Video) यह नजारा सिर्फ एक जगह का नहीं, बल्कि उस बढ़ती बेचैनी का संकेत है जो इन दिनों आम लोगों के बीच महसूस की जा रही है।
दरअसल, देश में इन दिनों LPG गैस की कमी और पेट्रोल-डीजल को लेकर अनिश्चितता की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में लोग घबरा रहे हैं और जरूरत से ज्यादा सामान खरीदने लगे हैं। (Neha Singh Rathore Viral Video) यही पैनिक कई जगहों पर झगड़े और अव्यवस्था की वजह बन रहा है।
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सदन में कहा था कि कोरोना जैसे इंतजाम करने की जरूरत है। इस बयान के बाद लोगों में यह डर और बढ़ गया कि कहीं फिर से लॉकडाउन जैसी स्थिति न आ जाए।
डर का माहौल और बदलती तस्वीर
लोग अब एहतियात के नाम पर ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, जिससे बाजारों में भीड़ बढ़ रही है और कई जगहों पर हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं। इस पूरी स्थिति ने यह साफ कर दिया है कि सिर्फ संसाधनों की कमी ही नहीं, बल्कि अफवाह और डर भी समाज को अस्थिर कर सकते हैं।
