राजनीति
UP BJP President: कौन हैं पंकज चौधरी? प्रदेश अध्यक्ष के लिए फाइनल नाम तय होते ही….
Published
7 महीना agoon

UP BJP President: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर करवट लेने जा रही है। लखनऊ स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में गहमागहमी है, नेताओं की आवाजाही बढ़ गई है और हर किसी की नजर उस नाम पर टिकी है जो यूपी भाजपा की कमान संभालेगा। शनिवार से शुरू हो रही प्रक्रिया और रविवार को होने वाला बड़ा एलान यानी दो दिन और, फिर खत्म हो जाएगा वो सस्पेंस जिसने पूरे सियासी गलियारों को गर्मा रखा है। माहौल कुछ ऐसा है जैसे फैसला हो चुका हो, बस औपचारिक मुहर लगनी बाकी हो।
UP BJP President: आज नामांकन, कल बड़े मंच से एलान
उत्तर प्रदेश भाजपा के 18वें प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय, लखनऊ में नामांकन के साथ शुरू हो रही है। रविवार को एक बड़े और औपचारिक आयोजन के बीच नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी। (UP BJP President) इस अहम जिम्मेदारी को निभाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, जिन्हें केंद्रीय चुनाव अधिकारी बनाया गया है। पार्टी सूत्रों का दावा है कि कई नाम चर्चा में जरूर आए, लेकिन अब तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है।
कौन हैं पंकज चौधरी?
शुक्रवार देर रात तक संगठन के भीतर पंकज चौधरी का नाम सबसे मजबूत दावेदार के तौर पर उभरकर सामने आया। फिलहाल वे केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री हैं और भाजपा के बड़े कुर्मी चेहरे माने जाते हैं। (UP BJP President) महराजगंज लोकसभा सीट से सात बार सांसद चुने जा चुके पंकज चौधरी का राजनीतिक सफर 1989 में शुरू हुआ था, जब उन्होंने गोरखपुर नगर निगम में पार्षद का चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने संगठन और सरकार दोनों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई।
दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनके घर जाना भी खूब चर्चा में रहा था। इसे पंकज चौधरी की बढ़ती सियासी हैसियत के तौर पर देखा गया।
बदला नामांकन का समय, बढ़ी उत्सुकता
शनिवार को केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी दिल्ली से लखनऊ पहुंचेंगे। वे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधे प्रदेश भाजपा कार्यालय जाकर नामांकन दाखिल करेंगे। (UP BJP President) खास बात यह है कि नामांकन के पहले से तय समय में बदलाव किया गया है। पहले यह प्रक्रिया दोपहर दो से तीन बजे के बीच होनी थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाए जाने की चर्चा है। इस बदलाव ने सियासी हलचल को और तेज कर दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही भाजपा संगठन हरकत में आ गया। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष लखनऊ पहुंचे और सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसके बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में चुनाव को लेकर अहम बैठक हुई। (UP BJP President) शाम को बीएल संतोष की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय संगठन के निर्देशों और चुनाव प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।
ओबीसी चेहरे पर सियासी दांव
प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी का फोकस साफ तौर पर ओबीसी चेहरे पर दिख रहा है। विपक्ष के पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक राजनीति की काट के तौर पर भाजपा एक बार फिर ओबीसी नेतृत्व पर भरोसा जताने की तैयारी में है। इसी वजह से पंकज चौधरी के साथ-साथ स्वतंत्र देव सिंह, धर्मपाल सिंह, बीएल वर्मा, बाबू राम निषाद, रेखा वर्मा और साध्वी निरंजन ज्योति जैसे नाम भी चर्चा में रहे
You may like

Sambhal Honey Trap Case: Instagram पर हुई दोस्ती का खौफनाक अंजाम! 1 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर ने ऐसे ऐंठे लाखों रुपये, FIR दर्ज

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सबसे बड़ा खुलासा! महाकुंभ की भीड़ में खेला गया करोड़ों का खेल, मामले में अब ED की एंट्री

Unnao Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित बस ने कार को रौंदा, 5 की मौत, 12 घायल

CM Yogi in Rampur: रामभक्तों पर गोलियां चलाने वाले आज आस्था की बात कर रहे…रामपुर में गरजे CM योगी

Mayawati on Ram Mandir Scam: ‘गुनाहगारों को कतई न बख्शें…’ राम मंदिर चंदा चोरी पर मायावती की बड़ी नसीहत, विपक्ष पर करारा प्रहार

Aaj Ka Muasam 30 June 2026: UP में मानसून की रफ्तार तेज़, 30 जून को Noida से Prayagraj तक भारी वर्षा-तेज आंधी का अलर्ट






