स्पोर्ट्स
National Sports Awards 2025: तेजस्विन और प्रियंका समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, खेल रत्न के लिए नहीं चुना गया कोई नाम, लिस्ट से क्रिकेटर गायब
Published
56 मिनट agoon

National Sports Awards 2025: राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 का ऐलान मंगलवार, 18 अगस्त को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने कर दिया। इस बार 17 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इसके अलावा एक पूर्व खिलाड़ी को लाइफटाइम अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा।
हालांकि, इस साल किसी भी खिलाड़ी को देश का सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार नहीं दिया गया है। यह पिछले साल के मुकाबले बड़ा बदलाव है, क्योंकि 2024 में चार खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया गया था।
National Sports Awards 2025: किन खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड?
अर्जुन अवॉर्ड की सूची में हाई जंप खिलाड़ी तेजस्विन शंकर, धावक मोहम्मद अजमल वी और प्रियंका गोस्वामी को जगह मिली है। बैडमिंटन में ट्रीसा जॉली और पुल्लेला गायत्री गोपीचंद को सम्मानित किया जाएगा। (National Sports Awards 2025) शतरंज की दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले विदित संतोष गुजराती और दिव्या जितेंद्र देशमुख भी अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। हॉकी से लालरेमसियामी और राजकुमार पाल, जबकि शूटिंग से अखिल श्योराण को यह सम्मान मिलेगा।
इसके अलावा बॉक्सर नरेंद्र, कबड्डी खिलाड़ी सुरजीत और पूजा, रोइंग खिलाड़ी अरविंद सिंह और डेफ शूटिंग खिलाड़ी धनुष श्रीकांत को भी अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। (National Sports Awards 2025) पैरा-स्पोर्ट्स में पैरा-शूटर रुद्रांश खंडेलवाल और पैरा-एथलीट एकता भ्यान को सम्मान दिया जाएगा। इस तरह अलग-अलग खेलों से जुड़े कुल 17 खिलाड़ियों को इस साल अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा।
लाइफटाइम अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होंगे आई. अरुमैनायागम
इस साल लाइफटाइम अर्जुन अवॉर्ड पूर्व फुटबॉलर आई. अरुमैनायागम को दिया जाएगा। वह 1962 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय फुटबॉल टीम का हिस्सा रहे थे।
इस बार किसी को नहीं मिला खेल रत्न
National Sports Awards 2025 में सबसे ज्यादा चर्चा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार को लेकर है। इस साल किसी भी खिलाड़ी को खेल रत्न के लिए नहीं चुना गया है। पिछले साल यानी 2024 में चार खिलाड़ियों को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान से नवाजा गया था।
Also Read –7 Dogs Review: सलमान खान और संजय दत्त की हॉलीवुड फिल्म 7 डॉग्स कैसी है, जानिए
पांच को मिलेगा द्रोणाचार्य अवॉर्ड 2025
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके कोच को भी सम्मानित किया जाता है। इस साल पांच कोचों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चुना गया है। (National Sports Awards 2025) एथलेटिक्स कोच परवीर सिंह, बॉक्सिंग कोच छोटे लाल यादव और शूटिंग कोच नेहा नंदकुमार चव्हाण को नियमित श्रेणी में द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया जाएगा। वहीं बॉक्सिंग कोच धर्मेंद्र सिंह यादव और कुश्ती कोच वीरेंद्र कुमार को लाइफटाइम श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025
इस साल राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार पुणे स्थित आर्मी पैरालंपिक नोड को दिया गया है। यह सम्मान खेलों को बढ़ावा देने और उनके विकास में योगदान के लिए दिया जाता है। (National Sports Awards 2025) की सूची से साफ है कि इस बार सरकार ने अलग-अलग खेलों और पैरा-स्पोर्ट्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पहचान दी है। हालांकि खेल रत्न के लिए किसी नाम का चयन नहीं होना इस साल के पुरस्कारों को पिछले साल से अलग बनाता है।
