मनोरंजन
Dinesh Lal Yadav Nirahua Pakhi Hegde: दिनेश लाल यादव आम्रपाली से नहीं इस एक्ट्रेस से करते हैं प्यार, किया शादी के लिए प्रपोज
Published
16 मिनट agoon

Dinesh Lal Yadav Nirahua Pakhi Hegde: भोजपुरी बवाल शो जबसे शुरू हुआ है, उस दिन से भोजपुरी सिनेमा के सितारों को लेकर हर रोज कोई ना कोई नया-नया राज सामने आ रहा है। हालहि में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली का रिश्ता काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा। (Dinesh Lal Yadav Nirahua Pakhi Hegde) भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने आरोप भी लगाया है कि आम्रपाली दुबे नहीं चाहती हैं कि दिनेश लाल यादव निरहुआ किसी अन्य एक्ट्रेस के साथ काम करे। जिसके बाद ये मामला इतना ज्यादा बढ़ गया था कि निरहुआ ने भी काजल राघवानी को काफी कुछ कहा था। जिसपर काजल राघवानी ने कहा कि अब उनके नजरों में निरहुआ के लिए वो सम्मान नहीं बचा है। अब जाकर दिनेश लाल यादव की लव लाइफ को लेकर एक नया राज सामने आया है। इस एक्ट्रेस ने दावा किया कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे।
Dinesh Lal Yadav Nirahua Pakhi Hegde: दिनेश लाल यादव और पाखी हेगड़े लव स्टोरी
भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े भोजपुरी बवाल के एक एपिसोड में आई है। जिसमें शुभांकर मिश्रा सभी एक्ट्रेस से कुछ सवाल पूछ रहे थे। (Dinesh Lal Yadav Nirahua Pakhi Hegde) तभी पाखी हेगड़े आती हैं, उनके और दिनेश लाल यादव के रिश्ते के बारे में बात होती है। जिसपर पाखी हेगड़े बताती हैं कि दिनेश लाल यादव निरहुआ और वो दोस्त से बढ़कर थे। यही नहीं पाखी हेगड़े यहाँ तक कहती हैं कि दिनेश लाल यादव ने उनको शादी के लिए प्रपोज किया था।
Also Read –7 Dogs Review: सलमान खान और संजय दत्त की हॉलीवुड फिल्म 7 डॉग्स कैसी है, जानिए
तभी शो में दिनेश लाल यादव निरहुआ की एंट्री होती है। जिसपर वो पाखी हेगड़े को गले लगाते हैं और पाखी हेगड़े की आँखे भर आती हैं। पाखी हेगड़े और दिनेश लाल यादव के रिश्ते को लेकर शुभांकर मिश्रा सवाल पूछते हैं कि क्या आपने इनको शादी के लिए प्रपोज किया था। वहाँ पर आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और अन्य लोग भी रहते हैं, ये सुनकर शॉक्ड हो जाते हैं। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
आगे क्या होगा ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।
