Aamir Khan Gauri Spratt: आमिर खान बॉलीवुड के सबसे मशहूर अभिनेता हैं। आमिर खान इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार अपनी तीसरी शादी की वजह से चर्चा में हैं। जैसा कि सभी को पता है कि आमिर खान ने 5 जुलाई 2026 को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी कर ली है। उनकी शादी में उनके दोनों पत्नियों के बच्चे भी मौजूद थे। इसके साथ ही खबरें यहाँ तक आई की आमिर खान अपनी तीनों पत्नियों और बच्चों के साथ एक नए घर में शिफ्ट होंगे। तीसरी शादी के चलते आमिर खान लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे थे। तो वहीं अब जाकर आमिर खान के खिलाफ फतवा जारी कर दिया गया है। तो वहीं आमिर खान को जान से मारने की धमकी मिली है। चलिए जानते हैं क्या होता है फतवा
Also Read –Tumbbad 2 Alia Bhatt: सोहम शाह ने आलिया भट्ट को बनाया तुम्बाड फ्रेंचाइजी का हिस्सा, कहा- वेलकम
Aamir Khan Gauri Spratt: आमिर खान को मिली जान से मारने की धमकी
बजरंग दल के सदस्यों और राजनीतिक नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन, पुतला जलाने और “लव जिहाद” के आरोपों से शुरू हुआ यह सिलसिला अब बॉलीवुड सुपरस्टार को जान से मारने की खुली धमकी में तब्दील हो गया है।अयोध्या के धार्मिक नेता जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने आमिर खान की हत्या करने वाले को 5 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि अभिनेता की हत्या के लिए जिम्मेदार व्यक्ति का कानूनी खर्च वे स्वयं वहन करेंगे।
तपस्वी छावनी के प्रमुख परमहंस ने महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे द्वारा अभिनेता पर किए गए हमले का समर्थन करते हुए यह बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आमिर ने “लव जिहाद” को बढ़ावा देने के लिए हिंदू महिलाओं से शादी की थी और दावा किया कि इनाम हमलावर के परिवार को दिया जाएगा। यह धमकी कुछ ही दिनों बाद आई है जब राणे ने गौरी से शादी को लेकर आमिर को “लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर” कहा था। भाजपा नेता ने हिंदू दर्शकों से अभिनेता की फिल्में देखने से पहले सोच-समझकर फैसला लेने का आग्रह किया और उनके करियर और निजी संबंधों को सांप्रदायिक विवाद में घसीट लिया।
Also Read –Strait of Hormuz: भारत पर पड़ सकता है बड़ा असर! ट्रंप के 20% टोल प्लान से तेल आयात होगा महंगा?
Aamir Khan Gauri Spratt: आमिर खान के खिलाफ फतवा जारी
मुस्लिम निजी दारुल इफ्ता के शाही मुख्य मुफ्ती मौलाना इब्राहिम हुसैन के बयान से शुरू हुआ। उनके अनुसार, शरिया की व्याख्या के मुताबिक, एक मुस्लिम पुरुष किसी गैर-मुस्लिम महिला से तब तक शादी नहीं कर सकता जब तक वह इस्लाम धर्म न अपना ले। उन्होंने आमिर और गौरी की शादी को गुनाह बताया और कहा कि अभिनेता को अल्लाह के सामने पश्चाताप करना चाहिए। धर्मगुरु ने आगे दावा किया कि प्रमुख मुसलमानों द्वारा लिए गए ऐसे फैसले इस्लामी शिक्षाओं के बारे में भ्रम पैदा कर सकते हैं और धर्म की छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आमिर और गौरी ने अभी तक इस फतवे पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
फतवा क्या होता है?
फतवा जारी करने वाले को मुफ्ती कहा जाता है। ये कोई कानूनी आदेश नहीं होता है। ये एक धार्मिक और कानूनी मार्गदर्शन माना जाता है। जो मुसलमानों को अपने दैनिक जीवन, व्यक्तिगत मामलों या आस्था से जुड़े मुद्दों में सही इस्लामी आचरण चुनने में मदद करता है।