Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अयोध्या दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इटावा में निर्माणाधीन केदारेश्वर शिव मंदिर का काम पूरा होने के बाद वह भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुद्दा उनके अयोध्या जाने का नहीं, बल्कि वहां की व्यवस्थाओं और सरकार की कार्यशैली का है।
Akhilesh Yadav: योगी आदित्यनाथ के बयान पर दिया जवाब
अखिलेश यादव की यह प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उस टिप्पणी के बाद आई, जिसमें उन्होंने अखिलेश के अयोध्या न जाने का जिक्र किया था। (Akhilesh Yadav) इस पर पलटवार करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री कई बार अयोध्या जाने का दावा करते हैं, लेकिन उन्हें वहां की वास्तविक स्थिति की जानकारी नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह “चिराग तले अंधेरा” वाली कहावत को साबित करता है।
Also Read –Harshad Chopda Affairs: हर्षद चोपड़ा ने किन-किन एक्ट्रेस को किया है डेट,गर्लफ्रेंड से मिला धोखा
अयोध्या और विकास कार्यों पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि अगर अयोध्या जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक शहर में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं, तो अन्य सरकारी कार्यालयों, तहसीलों और पुलिस थानों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। (Akhilesh Yadav) उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दस वर्षों में प्रयागराज में हुए विकास कार्यों का निष्पक्ष ऑडिट कराया जाए तो कई बड़ी गड़बड़ियां सामने आ सकती हैं।
राम मंदिर चंदे को लेकर बीजेपी पर निशाना
सपा अध्यक्ष ने राम मंदिर के चंदे में कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की गड़बड़ी बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज का जिक्र करते हुए बीजेपी पर कटाक्ष किया और कहा कि अब “सीसी” का मतलब “चंदा चोरी” और “चढ़ावा चोरी” बताया जा रहा है।
Also Read –LockUpp 2: गौरव खन्ना और उनकी पत्नी Akanksha Chamola में कौन ज्यादा आमिर हैं? दोनों लेने जा रहे हैं तलाक
रोजगार और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी घेरा
अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर रोजगार, भर्ती, आरक्षण और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर भी हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि सरकार इन बुनियादी मुद्दों पर अपेक्षित काम नहीं कर सकी है। (Akhilesh Yadav) गोरखपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भी कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरी क्षमता से संचालित नहीं हो रहे हैं।
2027 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा
सपा प्रमुख ने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) गठबंधन के साथ समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि जनता आगामी चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देगी और प्रदेश में राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा।