मनोरंजन

Akshay Kumar New Film: अक्षय कुमार बाहुबली एक्टर संग करेंगे काम, फिल्म पर आई दिलचस्प अपडेट

Published

on

Akshay Kumar New Film: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म भूत बंगला की वजह से चर्चा में बनें हुए हैं, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं अब इसी बीच अक्षय कुमार की नई फिल्म पर भी अपडेट सामने आ गई है, जी हां! वैसे तो अक्षय कुमार की झोली में इस वक्त कई फिल्में हैं, लेकिन अब उनकी एक नई फिल्म से जुड़ी दिलचस्प जानकारी हाथ लगी है, जिसे सुन उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल अपनी नई फिल्म में सलमान खान साउथ एक्टर राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) संग काम करने वाले हैं।

Also Read –Trump Hellholes Comment: ‘भारत-चीन नर्क हैं’…, ट्रंप के बयान से दुनिया भर में बवाल, प्रवासियों को बताया अमेरिका की बर्बादी

Akshay Kumar New Film: बाहुबली एक्टर संग काम करेंगे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार इस समय अपनी फिल्म भूत बंगला की सफलता को एंजॉय कर रहें हैं, वहीं अब उनकी अगली फिल्म से जुड़ी अपडेट मिली है, जो बहुत ही बड़े पैमाने पर बनने वाली है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार अपनी इस फिल्म में बाहुबली एक्टर राणा दग्गुबाती संग स्क्रीन शेयर करेंगे।

अक्षय कुमार और राणा दग्गुबाती के इस प्रोजेक्ट की अभी से ही जमकर चर्चा होने लगी है। बताया जा रहा है कि राणा दग्गुबाती और अक्षय कुमार ये फिल्म माइथोलॉजिकल फिल्म होगी, जिसकी कहानी उज्जैन के रहस्यमयी बैकग्राउंड में सेट की जाएगी। (Akshay Kumar New Film) वहीं फिल्म के निर्देशक की बात करें तो चंदू मोंडेती इस फिल्म को निर्देशित कर सकते हैं, जिन्हें कार्तिकेय 2 जैसी फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है। यह एक पैन इंडिया फिल्म होने वाली है। फिलहाल, मेकर्स द्वारा अक्षय कुमार और राणा दग्गुबाती की इस फिल्म पर अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया गलियारों में फिल्म से जुड़ी तमाम तरह की खबरें फैल गईं है और दर्शक तो अभी से ही फिल्म के लिए उत्सुकता जाहिर कर रहें हैं। बताते चलें कि इस प्रोजेक्ट को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तले बनाया जा रहा है।

Also Read –Shraddha Kapoor-Imran Khan Film: श्रद्धा कपूर संग Imran Khan करेंगे रोमांस, इस फिल्म के लिए आ रहें साथ

अक्षय कुमार वर्कफ्रंट

अक्षय कुमार की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। भूत बंगला के बाद अक्षय कुमार “वेलकम टू द जंगल”, “हेरा फेरी 3” और “गोलमाल 5” जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version