Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले 12 अप्रैल को दुनिया छोड़ गईं, उनके निधन से अब तक इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। 13 अप्रैल को आशा ताई का अंतिम संस्कार किया गया। दिग्गज गायिका के अंतिम दर्शन के लिए इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां पहुंचीं, आमिर खान से लेकर सचिन तेंदुलकर, विवेक ओबेरॉय, विक्की कौशल, तब्बू जैसे सितारे वहां नजर आए, लेकिन इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान आशा भोसले को अंतिम विदाई देने नहीं पहुंचें, जिस वजह से लोगों के बीच सवाल भी उठे कि आखिर शाहरुख खान और सलमान खान अंतिम संस्कार में क्यों नहीं पहुंचे, फिलहाल, अब इसके पीछे की वजह सामने आ गई है, आइए जानते हैं।
Also Read –Yash On Toxic Movie: Toxic एक गैंगस्टर फिल्म नहीं, उससे भी बढ़कर है, Yash ने कहानी पर दिया हिंट
Asha Bhosle Funeral: अंतिम संस्कार में सलमान-शाहरुख क्यों नहीं पहुंचें
आशा भोसले के अंतिम संस्कार में शाहरुख खान और सलमान खान को न देख लोगों को बीच चर्चाएं भी हुईं कि ये दोनों सुपरस्टार क्यों नहीं पहुंचें, जिसकी वजह से इन्हें ट्रोल भी किया गया, लेकिन फैंस ने बचाव करते हुए कहा कि हो सकता है दोनों सुपरस्टार भारत में नहीं हों, फिलहाल अब असली वजह सामने आ गई है, जी हां! मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान और शाहरुख खान सिक्योरिटी की वजह से अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए।
दरअसल, बताया जा रहा है कि आशा भोसले का जब देहांत हुआ, उस समय शाहरुख खान और सलमान खान दोनों ही मुंबई में मौजूद थे, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, आशा भोसले के अंतिम संस्कार में भारी भीड़ इकट्ठा होने का अंदेशा था। (Asha Bhosle Funeral) जी हां! उन्हें अंतिम विदाई देने कई हाई प्रोफाइल हस्तियां शामिल हुई थीं, ऐसे में भीड़ को मैनेज करना भी मुश्किल होता। यही वजह थी कि शाहरुख खान और सलमान खान दोनों ही आशा ताई को अंतिम विदाई देने नहीं पहुंचे।
Also Read –Pawan Singh New Movie: पवन सिंह के हाथ लगा बहुत बड़ा प्रोजेक्ट, नजर आएंगे इस हिंदी फिल्म में
हालांकि दोनों ने ही सोशल मीडिया पर आशा भोसले को खोने का दुख जाहिर किया था। सलमान खान ने आशा भोसले के निधन पर X प्लेटफार्म पर लिखा था, “इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ी क्षति…आशा जी के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा। (Asha Bhosle Funeral) एक ऐसी आवाज जिसे रिप्लेस नहीं किया जा सकता…आपके गाने पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।”
वहीं शाहरुख खान ने आशा ताई के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने लिखा था, “आशा ताई के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनकी आवाज भारतीय सिनेमा की आधारशिलाओं में से एक थी और सदियों तक दुनिया भर में गूंजती रहेगी। (Asha Bhosle Funeral) एक ऐसी प्रतिभा जो कई लोगों से कहीं अधिक अमर रहेगी। उन्होंने हमेशा मुझ पर आशीर्वाद और प्यार बरसाया और मैं उन्हें बहुत याद करूंगा। आशा ताई, आपकी आत्मा को शांति मिले। आपको प्यार।”