Badshah Isha Rikhi Divorce: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह इन दिनों अपनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। बता दे कि बादशाह ने अपनी पहली पत्नी से तलाक के बाद एक्ट्रेस ईशा रिखी से शादी की थी। दोनों की शादी गुपचुप तरीके से हुई थी। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल होने के बाद इनकी शादी की खबरें सामने आई थी। लेकिन बादशाह और ईशा रिखी का रिश्ता 7 महीने भी नहीं चला, दोनों का तलाक हो गया। बादशाह और ईशा रिखी ने खुद इसके बारे में जानकारी शेयर किया है। दोनों के तलाक की खबरें पहले से ही सामने आ रही थी। इसके साथ ही बादशाह की पत्नी ईशा रिखी के बिग बॉस 20 में जाने की खबरें भी सामने आ रही है। चलिए जानते हैं बादशाह के बारे में अन्य जानकारी
Also Read –Delhi Bus Minor Rape Row: CCTV-DNA और पीड़िता के…दिल्ली बस रेप कांड का खुलेगा हर राज! पुलिस को मिला सबूतों अंबार…ऐसे बनेगी आरोपियों की कुंडली
Badshah Isha Rikhi Divorce: बादशाह और ईशा रिखी का हुआ तलाक
सोमवार को अपने संयुक्त बयान में, बादशाह और ईशा रिखी ने कहा कि यह निर्णय आपसी सहमति से लिया गया है और लोगों से अनुरोध किया कि वे उनके निजता का सम्मान करें क्योंकि वे अलग-अलग अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। बयान में कहा गया है, “मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपने-अपने रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह निर्णय आपसी सम्मान के साथ लिया गया है, और हम सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया इस समय हमारी निजता का सम्मान करें।”
Also Read –India Iran Relations: PM मोदी और राष्ट्रपति पेजेश्कियन की मुलाकात, होर्मुज संकट के बीच भारत के लिए क्यों अहम है ईरान से बातचीत?
दंपति ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वे इस मामले को लेकर और अटकलें नहीं लगाना चाहते। उन्होंने कहा, “इस मामले पर यह हमारा एकमात्र बयान होगा। हम आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर कोई और अटकलें या अनुमान न लगाए जाएं।”
बादशाह और ईशा रिखी ने हमेशा अपने रिश्ते को लोगों की नज़रों से दूर रखा, और उनकी शादी भी इसका अपवाद नहीं थी। उनकी शादी की खबर मार्च 2026 में सामने आई, जब ईशा की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर उनकी निजी शादी की तस्वीरें साझा कीं। खबरों के मुताबिक, शादी का फैसला लेने से पहले यह जोड़ा करीब चार साल से साथ था।
बादशाह की पहली पत्नी कौन हैं
बादशाह की पहली पत्नी का नाम जैस्मिन मसीह है। जिनसे उनकी शादी 2012 में हुई थी और 2020 में उनका तलाक हो गया। बादशाह और उनकी पहली पत्नी से एक बेटी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। जिसका जन्म 2017 में हुआ है।
बादशाह का पूरा असली नाम क्या है
बादशाह का असली का नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। बादशाह ने अपने संगीत करियर की शुरुआत साल 2006 में यो यो हनी सिंह के साथ ‘माफिया मुंडेर’ ग्रुप के जरिए की थी।