Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari: बिग बॉस 20 से रीति तिवारी एविक्ट हो चुकी है। रीति तिवारी का एविक्शन जनता के वोटों के आधार पर नहीं बल्कि कैप्टनसी के दावेदारों के फैसले के आधार पर हुआ है। रीति तिवारी ने बिग बॉस 20 से निकलते ही इंटरव्यू दिया है। जिसमें रीति तिवारी ने मीडिया के सारे सवालों का जवाब दिया। इन सवालों में मनोज तिवारी और उनकी पत्नी के पति पत्नी और पंगा सीजन 2 में जाने, उनके सौतेले पिता एकम बाबा द्वारा लगाए गए आरोप और उनको नेटिजन्स द्वारा जो ट्रोल किया जा रहा है, उसपर सवाल था। इसके अलावा आम्रपाली दुबे को लेकर भी सवाल किया गया है। जिसका उन्होंने जवाब दिया है।
Also Read –Javed Akhtar On Muslim Community: जावेद अख्तर ने हिंदू धर्म की तुलना इस्लाम से की कहा- दूसरों पर उंगली उठाते हैं, अपने समय आँखे बंद
Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari: बिग बॉस 20 से निकलते ही रीति तिवारी ने जाने क्या कहा
बिग बॉस 20 से निकलने के बाद रीति तिवारी ने इंटरव्यू दिया है। रीति तिवारी ने मीडिया से ट्रोलिंग को लेकर सवाल किया गया। जिसपर उन्होंने कहा कि ट्रोलिंग के बहाने ही कम से कम आपने मेरा गाना तो सुना, इसके अलावा मीडिया ने पूछा कि आम्रपाली दुबे चाहती तो आपको बचा सकती थी। जिसपर रीति तिवारी ने कहा कि यदि वो मुझे ही बचाएंगी तो अपना गेम कब खेलेंगी।
इसके अलावा रीति तिवारी से पूछा गया कि उनके पिता मनोज तिवारी और उनकी सौतेली माँ सुरभि तिवारी पति पत्नी और पंगा सीजन 2 का हिस्सा बन रहे हैं, उनके बीच आप क्या पंगा देखेंगे जिसपर रीति तिवारी ने कहा कि उन दोनों के बीच पंगा होना, मैंने कभी देखा नहीं हैं उनको लड़ते हुए, देखने लायक होगा कि दोनों के बीच क्या पंगा होने वाला है।
Also Read-Trump on Oil Prices: ‘बस बहुत जल्द खत्म होगा युद्ध…’, तेल की ‘कीमतों’ पर Trump का दावा, होने वाला है बहुत बड़ा बदलाव!
इसके अलावा रीति तिवारी से जब उनके सौतेले पिता एकम बाबा द्वारा उनपर जो आरोप लगाया गया है उसपर सवाल पूछा है तो रीति तिवारी ने कहा कि मेरी लीगल टीम ने उनको जवाब दिया है। इसपर मैं कुछ कहना नहीं चाहती हूँ।