क्राइम

Bulandshahr News: खुर्जा में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस जांच शुरू

Published

on

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला किसी काम से एक युवक के घर आई थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। (Bulandshahr News) विवाद इतना बढ़ गया कि महिला पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Bulandshahr News: घर पर मिलने आई थी महिला

जानकारी के मुताबिक, खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के नेहरूपुर निवासी अजीत शिवलोक कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। बताया जा रहा है कि बीती रात बेबी नाम की महिला अजीत से मिलने उसके घर आई थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। (Bulandshahr News) आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अजीत ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अजीत घर पर ही मौजूद था।

Also Read –NTR Shoulder Surgery: NTR की हैदराबाद के KIMS अस्पताल में कंधे की सर्जरी

सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम

घटना की जानकारी मिलते ही खुर्जा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Also Read –PoK Protest Crisis Update: PoK में जन आक्रोश ने तोड़ी ‘पाक’ की अकड़! शहबाज सरकार के बदले सुर, प्रदर्शनकारियों को बताया ‘देशभक्त’

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

खुर्जा के सीओ शोभित कुमार ने बताया कि पुलिस ने हत्या के आरोपी अजीत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही हैआरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version