Delhi INDIA Bloc Protest 2026: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के विरोध मार्च के दौरान उस वक्त सबकी नजर राहुल गांधी पर टिक गई, जब वह हाथ में एक तख्ती लिए नजर आए। तख्ती पर लिखा था, ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो।’ दिल्ली में हाईवोल्टेज ड्रामा के बीच उन्हें हिरासत में भी लिया गया, हालांकि बाद में छोड़ दिया गया।
इस बीच उन्होंने अपने X हैंडल से Gen-Z अंदाज एक पोस्ट भी शेयर किया। प्रोटेस्ट से एक वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो, अब इस्तीफे का समय हो गया।’ इस अंदाज के जरिए उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
Also Read –OTT Releases This Week: इस हफ़्ते ओटीटी पर क्या नया रिलीज़ होने वाला है जानिए
Delhi INDIA Bloc Protest 2026: राहुल-प्रियंका-अखिलेश का एक साथ हल्लाबोल
कांग्रेस और विपक्षी दलों के कई सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव के साथ चुनाव आयोग के दफ्तर की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने कार्यालय से करीब 400 मीटर पहले ही बैरिकेड लगाकर मार्च रोक दिया।
निर्वाचन सदन तक पहुंचने का रास्ता बंद होने के बाद राहुल गांधी, अखिलेश यादव और कई अन्य विपक्षी सांसद बैरिकेड के पास ही बैठ गए। इस दौरान कुछ समाजवादी पार्टी के नेता बैरिकेड पर भी चढ़ गए और प्रदर्शनकारियों ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ जैसे नारे लगाए।
हालात को देखते हुए पुलिस ने मौके पर सुरक्षा और बढ़ा दी। अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां भी वहां पहुंचीं और इलाके के आसपास पुलिस तथा सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई। प्रदर्शन के दौरान लगातार विपक्षी नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचते रहे।
Also Read –Trump on Oil Prices: ‘बस बहुत जल्द खत्म होगा युद्ध…’, तेल की ‘कीमतों’ पर Trump का दावा, होने वाला है बहुत बड़ा बदलाव!
मार्च के लिए पहले से अनुमति नहीं ली
पुलिस के मुताबिक इस मार्च के लिए पहले से अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कुछ सांसदों और विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया। हालांकि राहुल गांधी को हिरासत में नहीं लिया गया और वह अन्य विपक्षी सांसदों के साथ प्रदर्शन स्थल पर धरने पर बैठे रहे।
इस बीच कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए और उनके इस्तीफे के साथ गिरफ्तारी की मांग भी रखी। पार्टी ने उन पर “वोट चोरी” में भूमिका निभाने का आरोप लगाया, जबकि ये आरोप कांग्रेस की ओर से लगाए गए हैं।