Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तालकटोरा स्टेडियम में लॉन्च कर दी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर 2500 रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह पूरी राशि महिलाओं को सीधे कैश के रूप में नहीं मिलेगी। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाओं को बैंक खाते के साथ मोबाइल में CBDC वॉलेट भी खोलना होगा।
Delhi Lakshmi Yojana: 2500 महिलाओं को कार्यक्रम में किया शामिल
योजना के लॉन्च कार्यक्रम में करीब 2,500 महिलाओं को शामिल किया गया। (Delhi Lakshmi Yojana) इनमें से 65 महिलाओं को मंच पर बुलाकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वीकृति पत्र सौंपे। बाकी पात्र महिलाओं को भी 1 सितंबर से पहले स्वीकृति पत्र दिए जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Also Read –Kuku Kohli Last Ritual: अरुणा ईरानी की बेटी ने पिता Kuku Kohli को दिया कंधा, वीडियो देख हो जाएंगे भावुक
सरकार के मुताबिक, पात्र लाभार्थियों के खातों में योजना की राशि 1 सितंबर से आनी शुरू हो जाएगी। (Delhi Lakshmi Yojana) आवेदन सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ आगे अन्य पात्र महिलाओं को भी योजना का लाभ मिलता रहेगा।
1000 रूपए CBCD वॉलेट में, 1500 रूपए FD में जमा होंगे
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि योजना के तहत मिलने वाली राशि 2 चरणों में वितरित की जाएगी। इसमें 1000 रूपए CBCD वॉलेट में ट्रान्सफर किये जायेंगे, जिसका उपयोग जरूरी भुगतान के लिए किया जा सकता है। वही, बाकी 1500 रूपए की धनराशि FD कस रूप में जमा की जाएगी, 3 साल का बाद एक साथ दी जाएगी।
Also Read –Pakistan Hospital Fire: पाकिस्तान के अस्पताल में लगी भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत
आवेदन का स्टेटस ऐसे करें चेक
जिन महिलाओं ने योजना के लिए आवेदन किया है, वे अपने स्वीकृति पत्र और आवेदन की स्थिति ऑनलाइन माध्यम से देख सकती हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Track Application पर क्लिक करना है। यहां अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से लॉगिन करके आप अपने आवेदन फॉर्म का स्टेटस जान सकते हैं।