मनोरंजन
Dhurandhar 2 Controversy: धुरंधर 2 की रिलीज पर छाया संकट नियमों का उल्लंघन करने का लगा आरोप, जाने क्या है पूरा मामला
Published
9 मिनट agoon

Dhurandhar 2 Controversy: आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। धुरंधर पिछले साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। और रणवीर सिंह के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। तो वहीं धुरंधर फिल्म ने अपने अंत के साथ अपने दूसरे पार्ट के का वादा किया था। जिसका टाइटल Dhurandhar The Revenge रखा गया है। (Dhurandhar 2 Controversy) फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया जा चुका है। अब जाकर फिल्म के गाने और ट्रेलर की बारी थी। जिसके लिए दर्शक काफी ज्यादा उत्सुक थे। लेकिन अब जाकर Dhurandhar 2 को लेकर एक ऐसी खबर आई है। जो फिल्म को पसंद करने वाले दर्शकों को चिंतित कर सकती है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला
Also Read –Ishan Kishan Girlfriend: कौन हैं और कितनी अमीर हैं, जानिए इनके बारे में सबकुछ
Dhurandhar 2 Controversy: धुरंधर द रिवेंज की रिलीज से पहले फिल्म पर छाया संकट
खबरों के मुताबिक , बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने धुरंधर 2 की शूटिंग के दौरान बार-बार सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए फिल्म निर्माता आदित्य धर के बी62 स्टूडियो के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसकी वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों काफी ज्यादा चिंतित है। क्योंकि फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है। (Dhurandhar 2 Controversy) फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज के लिए पूरी तैयारी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज और सांस्कृतिक विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से वार्ड ए में मोदी स्ट्रीट और पेरिन नरीमन स्ट्रीट के बीच 7 और 8 फरवरी को शूटिंग करने के लिए 30 जनवरी को प्रोडक्शन की अनुमति दी थी। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि फिल्म टीम ने नियमों का “उल्लंघन” किया, जिसमें पटाखों और ज्वलनशील पदार्थों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं थी।
रिपोर्ट के अनुसार, नगर निगम के ए वार्ड कार्यालय ने उप नगर आयुक्त (जोन 1) को एक लिखित शिकायत प्रस्तुत की है और भविष्य में फिल्म निर्माण की अनुमति के लिए आवेदन करने से बी62 स्टूडियो को स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है। (Dhurandhar 2 Controversy) कार्यालय ने कथित तौर पर एक इमारत की छत पर फिल्मांकन करने और बिना किसी अनुमति के जनरेटर वैन का उपयोग करने के लिए 1 लाख रुपये के जुर्माने का प्रस्ताव दिया है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आवेदक द्वारा जमा की गई 25000 रुपये की सुरक्षा जमा राशि जब्त कर ली गई है।
