Glenn Maxwell Retirement: ऑस्ट्रेलियाई टीम के धुरंधर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। मैक्सवेल ने पिछले साल जून में ही वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अब उन्होंने T20I, लिस्ट ए और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है। हालांकि वो अभी भी बिग बैश लीग (BBL) में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते रहेंगे। मेलबर्न स्टार्स के साथ उनका 2027-28 तक कॉन्ट्रैक्ट है।
Glenn Maxwell Retirement: मैक्सवेल का इंटरनेशनल करियर
ग्लेन मैक्सवेल की अगर बात करें तो उन्होंने अपने करियर में कुल मिलाकर सात टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें 26.07 की औसत से 339 रन बनाए थे। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम एक शतक दर्ज है। वहीं उनका वनडे करियर काफी शानदार रहा। उन्होंने अपने करियर में कुल मिलाकर 149 मैच खेले थे, जिसकी 136 पारियों में 33.81 की औसत से 3990 रन बनाए थे।
Also Read –Tushar Kapoor Threat: तुषार कपूर को मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, पुलिस कर रही है पूरे मामले की जाँच
वनडे में मैक्सवेल के नाम चार शतक और 23 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं मैक्सवेल के T20I करियर की अगर बात करें तो उन्होंने 130 मैचों की 118 पारियों में 2897 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 154.42 का रहा। T20I में मैक्सवेल के नाम पांच शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ 201 रनों की ऐतिहासिक पारी
मैक्सवेल को 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उनकी 201 रनों की नाबाद पारी के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उस मैच में 292 रनों के टार्गेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने एक समय 91 रन तक ही सात विकेट गंवा दिए थे। यहां से ऑस्ट्रेलिया की हार तय लग रही थी लेकिन मैक्सवेल ने अकेले दम पर कंगारू टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी थी।
Also Read –Bigg Boss 20 Update: फूट-फूटकर रोए कॉजी, जानिए क्या हुआ फैमिली टॉस्क में
उन्होंने 128 गेंद पर 21 चौके और 10 छक्के की मदद से 201 रनों की नाबाद पारी खेली थी। मैक्सवेल उस मैच में बुरी तरह से इंजरी का शिकार हो गए थे लेकिन इसके बावजूद एक टांग पर खड़े रहकर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को यादगार जीत दिला दी थी। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने आगे जाकर वर्ल्ड कप का टाइटल भी अपने नाम किया।
“MCG में आखिरी मैच खेलना चाहता था”
मैक्सवेल ने इस साल हुए T20I वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं जा पाई थी। ऐसे में ओमान के खिलाफ फरवरी में खेला गया मुकाबला उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच साबित हुआ। मैक्सवेल ने फाइनल वर्ल्ड पोडकास्ट पर बातचीत के दौरान कहा “T20I वर्ल्ड कप से पहले और बाद में हमारी काफी बातचीत हुई थी लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट की तरफ से मेरे ऊपर संन्यास का कोई दबाव नहीं था।
कई सारी सीरीज आ रही थीं, जिसमें वो फ्यूचर की तरफ देखना चाहते थे। हमने देखा भी कि बांग्लादेश में जिन खिलाड़ियों को मौका मिला था, उन्होंने काफी अच्छा परफॉर्मेंस किया था। हालांकि मुझे उम्मीद थी कि शायद MCG में विदाई मैच का मौका मिले। लेकिन मैं पूरी तरह समझता हूं कि ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट इस वक्त किस दिशा में आगे बढ़ रहा है।“