Govinda Special Story: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा एक समय था, जब उनके पास फिल्मों में काम करने के लिए समय नहीं था। एक के बाद एक उन्होंने कई सारी हिट फिल्में दी, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर गोविंदा का इंतजार करते थे कि वो उनकी फिल्में करने के लिए कब हाँ बोलेंगे, उस समय गोविंदा का नाम जिस भी फिल्म के साथ जुड़ जाता था, वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो जाती थी। लेकिन आज गोविंदा की लाइफ पूरी तरह से कंट्रोवर्सी से भरी है। उनको फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया है। जिसके बाद उन्होंने राजनीति ज्वाइन कर ली। यही नहीं गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा भी उनपर अक्सर आरोप लगाती हुई नजर आती हैं। दोनों के अलग होने से लेकर गोविंदा की दूसरी शादी तक के चर्चे सोशल मीडिया पर काफी देखने को मिले हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि गोविंदा की बर्बादी के लिए एक औरत हमेशा दुआ माँगती थी। चलिए जानते हैं उसके बारे में
Also Read -Sanjay Dutt On Marathi: संजय दत्त ने महाराष्ट्र के मंत्री के सामने मराठी बोलने से किया मना कहा- 6 साल तक जेल में रहा
Govinda Special Story: गोविंदा की बर्बादी के लिए ये औरत माँगती थी दुआ
बता दे कि एक समय था जब गोविंदा के पास कई सारी फिल्में थी। जिसकी वजह से वो प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को समय नहीं दे पाते थे। इसी जुड़े एक वाकिए का जिक्र महमूद अली जोकि एक प्रोड्यूसर और राइटर हैं। उन्होंने कहा कि- किसी का दिल नहीं तोड़ना चाहिए था, किसी को धोखा नहीं देना चाहिए था, बाद में जब गोविंदा ने खुद फिल्म प्रोड्यूस की और वो फ्लॉप हुई तब पता चला, महमूद अली ने ये भी बताया कि एक औरत थी, जो अक्सर गोविंदा की बर्बादी की दुआ माँगती थी, जिसके लिए वो सिद्धीविनायक मंदिर पैदल जाती थी, फिर मखदूम शाह की दरगाह और फिर चर्च जाया करती थी।
Also Read –Rakhi Sawant Ashneer Grover: राखी सावंत ने अशनीर ग्रोवर की कर दी बेइज्जती, सलमान खान के फॉर्म हाउस वाले सवाल पर, देखें
बता दे कि गोविंदा ने 1998 में डायरेक्टर हर्मीस मल्होत्रा की फिल्म दुल्हे राजा की जोकि सुपरहिट साबित हुई थी। उसके बाद आँखियों से गोली मारे, इसके बाद गोविंदा ने खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे फिल्म के लिए उनको 7 साल के लंबे समय का इंतजार कराया। शिमला में फिल्म की शूटिंग के लिए सेट तैयार किया गया, गोविंदा नहीं आए, सेट हटाते समय ट्रक बाढ़ में बह गया। फिर फिल्म 2005 में रिलीज हुई, लेकिन वो पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। उसी साल हर्मीस मल्होत्रा का निधन हो गया। जिसके बाद उनकी पत्नी गोविंदा की बर्बादी के लिए दुआ मांगने लगी।