News
Govinda-Sunita Ahuja: क्या गोविंदा को माफ करेंगी सुनीता आहूजा? धोखा मिलने पर कही ये बात
Published
37 मिनट agoon

Govinda-Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा और गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी में उथल पुथल मची हुई है। सुनीता आहूजा ने पिछले दिनों गोविंदा पर कई गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने बताया कि गोविंदा का किसी के साथ अफेयर चल रहा है, जिसके बाद गोविंदा ने भी अपना बयान दिया और कहा कि उनके खिलाफ साजिशें रची जा रहीं हैं। फिलहाल इन दोनों के बीच क्या चल रहा है, किसी के भी समझ के बाहर है, वहीं अब इसी बीच सुनीता आहूजा ने फिर एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि वे गोविंदा को माफ करेंगी या नहीं।
Also Read –Sidharth Malhotra Father Video: सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का सामने आया उनका भावुक करने वाला वीडियो
Govinda-Sunita Ahuja: क्या गोविंदा को माफ करेंगी सुनीता आहूजा
सुनीता आहूजा और गोविंदा के रिश्ते में दरारें पड़ चुकीं हैं, लेकिन सुनीता आहूजा को उम्मीद है कि गोविंदा के साथ उनका रिश्ता फिर पुराने जैसा हो जाएगा। (Govinda-Sunita Ahuja) बता दें कि सुनीता आहूजा ने अपने इंटरव्यू में गोविंदा के अफेयर का शॉकिंग खुलासा किया था, सुनीता आहूजा ने कहा था कि उनका अफेयर चल रहा है, जिसके बाद बॉलीवुड जगत में हड़कंप मच गया। सिर्फ यही नहीं! इसके अलावा भी सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कई आरोप लगाए थे, उन्होंने जिस तरह गोविंदा के बारे में बातें कहीं थीं उससे यही कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों एक साथ नहीं रह रहें हैं, वहीं अब सुनीता ने गोविंदा को उनकी गलतियों के लिए माफ करने की बात कही है।
गोविंदा को माफ करने की बात करते हुए सुनीता आहूजा ने कहा, “कुछ कहा नहीं जा सकता। वह मेरे बचपन का प्यार हैं। (Govinda-Sunita Ahuja) अगर वह बदल जाते हैं और मेरे नियमों के मुताबिक जीवन जीते हैं तो मैं उन्हें माफ कर दूंगी।” आगे उन्होंने कहा, “ये वो उम्र नहीं है जब मैं इतना तनाव झेल सकूं, मैं मेनोपॉज से गुजर रही हूं। इस समय आपको अपने पति और बच्चों के सपोर्ट की जरूरत होती है, न कि दबाव डालने की। हमें ऐसे लोगों की जरूरत होती है, जो हमें प्यार करें न कि स्ट्रेस दें।” बता दें कि गोविंदा संग अनबन की खबरों के बीच सुनीता आहूजा ने हाल ही में गोविंदा संग एक तस्वीर शेयर की थी और जल्द ही सब कुछ ठीक होने की बात कही थी।
