India’s Got Latent: समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट का नया एपिसोड जारी कर दिया गया है, और नए एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई कंट्रोवर्सी हो गई है, जी हां! बता दें कि समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के अब तक दो एपीसोड आए थे और दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरी और जबरदस्त व्यूज भी आए, वहीं अब तीसरा एपिसोड भी आ गया है और तीसरे एपिसोड के साथ एक नया विवाद छिड़ गया है, क्योंकि शो में परफॉर्म करने आई एक फीमेल क्रिएटर ने आदमियों पर ऐसा कमेंट किया कि सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा है, आइए विस्तार से बताते हैं।
Also Read –Barabanki News: डीएम का सख्त निर्देश— बाढ़ से पहले पूरी हों सभी तैयारियां, ‘जीरो कैजुअल्टी’ लक्ष्य पर जोर
India’s Got Latent: समय रैना के शो के नए एपिसोड को लेकर छिड़ा विवाद
बता दें कि इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के नए एपिसोड में एक फीमेल क्रिएटर ने अपनी परफॉर्मेंस दी, उसने खुद को मैन हेटर कहा और कॉमेडी करते हुए आदमियों का खूब मजाक भी उड़ाया। (India’s Got Latent) इतना ही नहीं, उसने तो यह भी कहा कि वो अपने पिता, भाई और दादाजी से भी नफ़रत करती है, भले ही वो उनके पिता हैं, लेकिन है तो आदमी ही ना। उन्होंने पुरुषों को लेकर कई तीखी बातें कहीं, जिसे सुन वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। जैसे ही इस फीमेल क्रिएटर की क्लिप इंटरनेट पर वायरल हुई, सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया, लोग फीमेल इंफ्लूएंसर को बुरी तरह ट्रोल कर रहें हैं, सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है।
Also Read –The Odyssey Review: द ओडिसी होमर की प्राचीन ग्रीक महाकाव्य कविता पर आधारित, जाने कैसी फिल्म है?
कौन है फीमेल क्रिएटर
इंडियाज गॉट लेटेंट में समय रैना के शो में आदमियों से नफरत करने वाली फीमेल क्रिएटर के बारे में बताएं तो उनका नाम साक्षी झा है। (India’s Got Latent) साक्षी झा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है, वे बिहार की रहने वालीं हैं और पेशे से एक टीचर हैं। साक्षी झा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं और अब आदमियों को लेकर दिए अपने बयान के बाद साक्षी झा की चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर होने लगी है, हालांकि उनका बुरी तरह मजाक उड़ाया जा रहा है। वहीं साक्षी की परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद सभी पैनलिस्टों ने साक्षी झा को 0 अंक दिए।