राष्ट्रीय समाचार

Jammu Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर में तबाही का डबल अटैक! दो जगह फटे बादल, फ्लैश फ्लड से मची चीख-पुकार

Published

on

Jammu Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में शनिवार देर शाम दो अलग-अलग जगहों पर बादल फटने (Cloudburst) की घटनाओं के बाद अचानक आई फ्लैश फ्लड (Flash Flood) ने भारी तबाही मचा दी। दक्षिण कश्मीर (South Kashmir) के अनंतनाग (Anantnag) जिले के शंगस (Shangus) और पहलगाम (Pahalgam) इलाकों में आई बाढ़ से घर, खेत, बाग-बगीचे, झोपड़ियां और होटल प्रभावित हुए हैं। कई जगहों पर पानी, कीचड़ और मलबा रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इससे पहले डोडा (Doda) में भी बादल फटने की घटना से काफी नुकसान हुआ था। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम

Jammu Kashmir Cloudburst: शंगस में बादल फटने के बाद उफान पर आया आरिपथ नाला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली घटना शंगस क्षेत्र के चिटरगुल (चाटेरगुल) की ऊपरी पहाड़ियों में हुई। यहां बादल फटने के बाद आरिपथ (Aripath) नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया। (Jammu Kashmir Cloudburst) तेज बहाव के साथ आए पानी, कीचड़ और मलबे ने धान के खेतों, बाग-बगीचों और आसपास के रिहायशी इलाकों में घुसकर भारी नुकसान पहुंचाया। कई घर-मकान प्रभावित हुए हैं और खड़ी फसलों को भी नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे शुरू कर दिया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Also Read –Lucknow-Kanpur Expressway: 13 July से शुरू होगा UP का सबसे हाईटेक एक्सप्रेसवे! Ai रखेगा 24 घंटे नजर, राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन

पहलगाम में भी एक घंटे बाद आया फ्लैश फ्लड

यहां पहली घटना के करीब एक घंटे बाद दूसरी घटना पहलगाम के ओवेरा (Overa) वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में हुई। यहां बादल फटने के बाद ओवेरा (Overa) नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया और फ्लैश फ्लड आ गया। तेज बहाव का पानी आसपास की कई झोपड़ियों और होटलों तक पहुंच गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, नाले के किनारे स्थित एक होटल में ठहरे सभी पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं।

राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे

वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, बाढ़ नियंत्रण विभाग और राजस्व विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। (Jammu Kashmir Cloudburst) एसडीएम (SDM) पहलगाम के अनुसार, राहत एवं बचाव दल लगातार प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी कर रहे हैं और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। प्रशासन दोनों घटनास्थलों पर हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Also Read –Sheikh Hasina News: ‘देश पहुंचते ही सरेंडर करूंगी…’ Sheikh Hasina का सनसनीखेज ऐलान, बांग्लादेश मच गया सियासी भूचाल!

कई इलाकों में रोकी गई बिजली आपूर्ति

प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बटकूट (Batkoot) रिसीविंग स्टेशन से जुड़े सभी 11 केवी (11 KV) फीडरों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी है। इसके चलते अवूरा (Avoora), दहवातू (Dahwatoo), लद्दी (Laddi) और बटकूट (Batkoot) क्षेत्रों में बिजली सेवा रोक दी गई है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है। उनका कहना है कि दोनों स्थानों पर नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त राहत दल भी तैनात किए जाएंगे।

प्रशासन की अहम अपील

जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे नदी-नालों और जलधाराओं के किनारे जाने से बचें। साथ ही आरिपथ (Aripath) और ओवेरा (Overa) नालों के आसपास अनावश्यक आवाजाही न करें और मौसम को देखते हुए प्रशासन की ओर से जारी सभी आधिकारिक एडवाइजरी (Advisory) का पालन करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version