राष्ट्रीय समाचार

Jharkhand News: असम बाढ़ पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा कदम, राहत कोष में भेजे 3 करोड़ रुपये

Published

on

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम में आई विनाशकारी बाढ़ पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की ओर से 3 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यह राशि असम के मुख्यमंत्री राहत कोष (CM Relief Fund) में भेजी जाएगी, ताकि राहत और पुनर्वास कार्यों को गति मिल सके।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को पत्र लिखकर कहा कि इस कठिन समय में झारखंड सरकार और राज्य की जनता पूरी मजबूती से असम के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह सहायता राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग की भावना से दी जा रही है।

Also Read –Aban Ahmed Funeral Today: कड़ी सुरक्षा के बीच आज दफन होगा अतीक अहमद का बेटा अबान, पिता की कब्र के पास सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी

Jharkhand News: लोगों और संस्थाओं से भी की अपील

हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि असम में आई भीषण बाढ़ से वह बेहद व्यथित हैं। उन्होंने झारखंड के सक्षम नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और संगठनों से अपील की कि वे भी आगे आकर बाढ़ प्रभावित लोगों की यथासंभव मदद करें।

उन्होंने कहा, “संकट की इस घड़ी में एक-दूसरे का हाथ थामना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।”

Also Read –UP News: बाराबंकी में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज, वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश वर्मा ने घर-घर पहुंचकर गिनाईं सरकार की योजनाएं

14 जिले प्रभावित, 95 लोगों की मौत

असम में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ से 14 जिले प्रभावित हुए हैं। करीब 1.6 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ से अब तक 95 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version