Lock Upp Season 2 Ram Kapoor: लॉक अप सीजन 2 में हर रोज कोई ना कोई नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। जहाँ सेलिब्रेटी अपने सीक्रेट जनता के सामने रिवील कर रहे हैं। जहाँ पिछले हफ्ते हर्षद चोपड़ा ने रिवील किया कि उन्होंने अपने फर्स्ट रिलेशनशिप में अपने हाथ की नस काट ली थी। जिसके बारे में उन्होंने कभी किसी को नहीं बताया। यहाँ तक कि इसके बारे में उनके परिवार को भी नहीं पता है। इसके साथ ही शो में कई सारे ड्रामे हर रोज देखने को मिल रहे हैं। इस वीक योगेश रावत को एलिमिनेट कर दिया गया है। (Lock Upp Season 2 Ram Kapoor) जिसकी वजह से दर्शक काफी ज्यादा नाराज हुए हैं क्योंकि योगेश रावत काफी अच्छे से गेम खेल रहे थे। इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चा में श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे, आकांक्षा चौधरी, आकांक्षा चमोला, वरूण और राम कपूर हैं। राम कपूर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। बता दे कि शो की ही एक कंटेस्टेंट ने उनके ऊपर आरोप लगाए हैं।
Also Read –TMC Frozen Bank Accounts: 440 करोड़ से हाथ धो बैठीं Mamata Banarjee! हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, जानें पूरा मामला
Lock Upp Season 2 Ram Kapoor: लॉक अप सीजन 2 में श्रेया कालरा ने राम कपूर पर लगाए आरोप
एक एपिसोड में, श्रेया द्वारा टास्क जीतने और उस सप्ताह के लिए शो में बने रहने के बाद राम ने उसके गाल पर किस किया। बाद में, लॉकर रूम में शिल्पा से बात करते हुए, श्रेया ने शिवंगी के टास्क के दौरान राम कपूर से जुड़ी एक घटना को याद किया। उन्होंने कहा, “जब शिवंगी अपना टास्क कर रही थी, राम सर उसके बहुत करीब आ गए। तो हर्षद ने कहा, ‘इतना करीब मत आओ’। जैसे ही वह हटे, उन्होंने सॉरी कहा। कैसा सॉरी? वह आदमी आता है और बोलते समय थूकता है। उसके मुंह पर बोलो। उसने सचमुच हर जगह थूक दिया। कुछ हदें तो रखो। और इस बार, अगर उसने मुझे चूमने की कोशिश की, तो मैं उसका मुंह पकड़ लूंगी और कहूंगी कि मेरे पिता भी मुझे इतना नहीं चूमते, अब मुझे मत चूमो। मैंने तुम्हें तीन बार बचाया, और तुमने एक उंगली भी नहीं उठाई। मुझे उसकी वरिष्ठता पर शर्म आनी चाहिए। मैं इन सीनियर्स पर थूकती हूं।”
Also Read –Shabnam Begum Oman Case: ‘मुझे भारत वापस…’ओमान से भारतीय महिला का दर्दनाक Video, बिन सैलरी काम और पासपोर्ट छीनने का आरोप
श्रेया कालरा लॉक अप सीजन 2 में अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो हमेशा अन्य कंटेस्टेंट के साथ भिड़ती हुई नजर आती है। जिसकी वजह से वो लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।