Lucknow-Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब यात्रियों को रास्ते में भोजन और आराम के लिए शहर तक पहुंचने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एक्सप्रेसवे के ग्रीन फील्ड सेक्शन के किमी संख्या 51 पर आधुनिक रेस्तरां शुरू हो गया है। जहां नाश्ते से लेकर डिनर तक की व्यवस्था उपलब्ध है। आने वाले समय में यहां पेट्रोल पंप, ईवी चार्जिंग स्टेशन, किड्स जोन और ट्रॉमा सेंटर जैसी कई सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। जिससे यह स्थान एक पूर्ण यात्री सुविधा केंद्र के रूप में तैयार होगा।
Also Read –Taslima Nasreen vs CJP Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी को ‘बांग्लादेश जैसा’ बताने पर तसलीमा नसरीन पर भड़के अभिजीत दिपके, बोले- ‘हम अलग हैं’
Lucknow-Kanpur Expressway: किमी 51 पर यात्रियों को मिली पहली बड़ी सुविधा
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर ग्रीन फील्ड सेक्शन के किमी संख्या 51 पर यात्रियों के लिए रेस्तरां की शुरुआत कर दी गई है। (Lucknow-Kanpur Expressway) अभी यहां करीब 50 से 60 लोगों के एक साथ बैठकर भोजन करने की व्यवस्था है। रेस्तरां में सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर के भोजन और रात के डिनर तक का इंतजाम किया गया है। इसे 24 घंटे संचालित करने की योजना है, ताकि दिन हो या रात, सफर के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
पार्किंग, किड्स जोन और ईवी चार्जिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं
करीब छह हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किए जा रहे इस यात्री सुविधा केंद्र में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। यहां एक समय में 100 से अधिक हल्के और भारी वाहन खड़े किए जा सकेंगे। (Lucknow-Kanpur Expressway) परिवार के साथ यात्रा करने वालों के लिए बच्चों का किड्स जोन बनाया जा रहा है। इसके अलावा पेट्रोल पंप और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन भी विकसित किए जा रहे हैं, जिससे पारंपरिक और इलेक्ट्रिक दोनों तरह के वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी।
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेसवे पर अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर भी बनाए जाएंगे। लखनऊ से कानपुर और कानपुर से लखनऊ, दोनों दिशाओं में 10-10 बेड वाले ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने की योजना है। (Lucknow-Kanpur Expressway) यहां सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल प्राथमिक उपचार और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे दुर्घटना के बाद इलाज मिलने में होने वाली देरी कम होने की उम्मीद है।
कैमरों की निगरानी में रहेगा पूरा एक्सप्रेसवे
एक्सप्रेसवे पर एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) भी विकसित किया जा रहा है। इसके तहत हाईवे पर लगे कैमरों के माध्यम से पूरे मार्ग की निगरानी की जाएगी। (Lucknow-Kanpur Expressway) इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां से यातायात, दुर्घटनाओं और अन्य आपात स्थितियों पर नजर रखी जाएगी। इससे ट्रैफिक प्रबंधन बेहतर होगा और जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच सकेगा।
यात्रियों को मिलेगा हाईवे जैसा आधुनिक अनुभव
देश के नए एक्सप्रेसवे अब केवल तेज रफ्तार यात्रा तक सीमित नहीं रह गए हैं। इन्हें आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है, ताकि लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुरक्षित और आरामदायक बन सके। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर शुरू हुआ यह सुविधा केंद्र उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। (Lucknow-Kanpur Expressway) भविष्य में यहां और भी सुविधाएं जुड़ने के बाद यात्रियों को भोजन, ईंधन, वाहन चार्जिंग, पार्किंग, बच्चों के मनोरंजन और आपातकालीन चिकित्सा जैसी लगभग सभी जरूरी सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।
इस पहल से न केवल यात्रियों का सफर आसान होगा, बल्कि एक्सप्रेसवे के किनारे स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। (Lucknow-Kanpur Expressway) आने वाले महीनों में दोनों ओर आधुनिक वे-साइड अमेनिटी सेंटर विकसित होने के बाद लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के सबसे सुविधाजनक और यात्री-अनुकूल एक्सप्रेसवे में शामिल होने की लिस्ट में प्रमुखता से शामिल हो सकता है।