राष्ट्रीय समाचार

MP News: प्राइवेट नर्सिंग होम संचालकों की समीक्षा एवं प्रशिक्षण बैठक आयोजित

Published

on

MP News बालाघाट, 24 सितंबर 2026। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया के निर्देशों के परिपालन में बालाघाट शहरी क्षेत्र के समस्त प्राइवेट नर्सिंग होम संचालकों एवं उनके प्रतिनिधियों की समीक्षा एवं प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निजी स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी एवं रिपोर्टिंग को समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से दर्ज करने पर विशेष जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें –Kanpur: ‘अजमेरी आलम’ नहीं, अब ‘परवेज अहमद’ नाम से जाने जाएंगे संबंधित व्यक्ति, सार्वजनिक सूचना जारी

बैठक के दौरान HMIS पोर्टल पर मासिक रिपोर्ट समय पर अपडेट करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके साथ ही UWIN पोर्टल पर टीकाकरण एवं उससे संबंधित रिपोर्टिंग की प्रविष्टि सुनिश्चित करने के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। स्वास्थ्य संस्थानों में होने वाली डिलीवरी (प्रसव), MTP एवं DNC से संबंधित जानकारी को गूगल शीट में रियल-टाइम दर्ज करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि इन गतिविधियों की जानकारी समय पर दर्ज होने से स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी एवं रिपोर्टिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

बैठक में ICTC एवं HIV रिपोर्टिंग से संबंधित जानकारी भी साझा की गई तथा निर्धारित समय-सीमा में रिपोर्ट भेजने की प्रक्रिया समझाई गई। निजी नर्सिंग होम संचालकों एवं प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित पोर्टल एवं रिपोर्टिंग माध्यमों पर सही एवं समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें –Delhi LPG cylinder blast: दिल्ली में तड़के मचा हड़कंप! आग बुझाते समय LPG सिलिंडर में जोरदार ब्लास्ट, 1 की मौत

प्रशिक्षण के दौरान भोपाल से आए डॉ. खालिद सिद्दीकी, M&DEO सिद्धार्थ मेश्राम, APM संजय मनेश्वर एवं LHV दुर्गावती मेश्राम ने उपस्थित प्रतिनिधियों को विभिन्न रिपोर्टिंग प्रणालियों के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने में आने वाली तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक कठिनाइयों के समाधान की जानकारी भी दी।बैठक का उद्देश्य निजी स्वास्थ्य संस्थानों की रिपोर्टिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करना, स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित करना तथा विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी समय पर विभाग तक पहुंचाना रहा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version