Mumbai Heavy Rain Alert: मुंबई में इन दिनों लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस बीच आज, शनिवार को विक्रोली (पश्चिम) स्थित जनकल्याण सोसाइटी, वर्षा नगर, विक्रोली पार्क साइट में भूस्खलन की घटना हुई। (Mumbai Heavy Rain Alert) इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए बीएमसी ने हादसे की जानकारी दी है।
Mumbai Heavy Rain Alert: मुंबई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित
शनिवार को मुंबई और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। (Mumbai Heavy Rain Alert) कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। वहीं बारिश के कारण लोकल ट्रेन और सड़क यातायात में देरी हो रही है।
मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
बारिश के स्थिति को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में रेड अलर्ट जारी किया है। (Mumbai Heavy Rain Alert) इन इलाकों में अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा नाशिक, पुणे, सतारा और जलगांव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान आने की चेतावनी है।
पिछले महीने भी हुआ था भूस्खलन
गौरतलब है कि पिछले महीने भी मुंबई के भांडुप इलाके में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ था। उस समय घंटों बारिश होने के बाद एक आवासीय इलाके के पास मलबा गिरा था। (Mumbai Heavy Rain Alert) हालांकि, उस इलाके के कुछ घर पहले ही खाली करवा लिए गए थे, जिसके कारण किसी को चोट नहीं लगी थी।
प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की
बीएमसी और आपदा प्रबंधन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान जोखिम वाले इलाकों में न जाएं और घरों से बाहर निकलने से बचें। निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। बता दें कि मुंबई में इस समय मानसून अपने चरम पर है और लगातार बारिश से न सिर्फ जनजीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि भूस्खलन और जलभराव जैसी घटनाओं का खतरा भी बढ़ा रहा है।