News
Mumbai Heavy Rain Alert: मुंबई में भारी बारिश से भूस्खलन, दो की मौत, इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

Published
6 दिन agoon
By
News Desk
Mumbai Heavy Rain Alert: मुंबई में इन दिनों लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस बीच आज, शनिवार को विक्रोली (पश्चिम) स्थित जनकल्याण सोसाइटी, वर्षा नगर, विक्रोली पार्क साइट में भूस्खलन की घटना हुई। (Mumbai Heavy Rain Alert) इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए बीएमसी ने हादसे की जानकारी दी है।
Mumbai Heavy Rain Alert: मुंबई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित
शनिवार को मुंबई और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। (Mumbai Heavy Rain Alert) कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। वहीं बारिश के कारण लोकल ट्रेन और सड़क यातायात में देरी हो रही है।
Also Read –Atal Bihari Vajpayee death anniversary: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देश ने झुककर किया नमन! प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
बारिश के स्थिति को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में रेड अलर्ट जारी किया है। (Mumbai Heavy Rain Alert) इन इलाकों में अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा नाशिक, पुणे, सतारा और जलगांव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान आने की चेतावनी है।
पिछले महीने भी हुआ था भूस्खलन
गौरतलब है कि पिछले महीने भी मुंबई के भांडुप इलाके में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ था। उस समय घंटों बारिश होने के बाद एक आवासीय इलाके के पास मलबा गिरा था। (Mumbai Heavy Rain Alert) हालांकि, उस इलाके के कुछ घर पहले ही खाली करवा लिए गए थे, जिसके कारण किसी को चोट नहीं लगी थी।
Also Read –Trump-Putin Meeting: नोबेल की चाहत में ट्रंप ने दी पुतिन को धमकी! कहा- अलास्का में वार्ता सफल नहीं हुई तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की
बीएमसी और आपदा प्रबंधन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान जोखिम वाले इलाकों में न जाएं और घरों से बाहर निकलने से बचें। निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। बता दें कि मुंबई में इस समय मानसून अपने चरम पर है और लगातार बारिश से न सिर्फ जनजीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि भूस्खलन और जलभराव जैसी घटनाओं का खतरा भी बढ़ा रहा है।
You may like
Ganesh Chaturthi Delhi NCR: दिल्ली में इन जगहों पर लगता है गणेश चतुर्थी पर भव्य मेला, डांडिया और खरीदारी से मचती है धूम
Free Ration: बड़ी खबर! इतने करोड़ लोगों का बंद हो जाएगा मुफ्त राशन, सरकार का ऐलान
CAA-NRC violence: यूपी सरकार को बड़ा झटका! CAA-NRC में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों को दी बड़ी राहत, संपत्ति वसूली पर रोक
PM Modi high-level meeting: PM मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, मंत्रियों-अर्थशास्त्रियों संग बैठक में हुई ‘नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म’ पर चर्चा
Shubhanshu Shukla: स्पेस स्टेशन में जीवन का सच, शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से साझा किया अपना अंतरिक्ष अनुभव
Astronaut Shubhanshu Shukla: PM मोदी से आज मिलेंगे शुभांशु शुक्ला, लोकसभा में होगी अंतरिक्ष मिशन पर विशेष चर्चा, जानें कब लौटेंगे लखनऊ