राष्ट्रीय समाचार

Nalanda Constable Death: बिहार में शराब तस्करी (Liquor Smuggling) रोकने पहुंची उत्पाद विभाग (Excise Department) की टीम पर बदमाशों ने

Published

on

Nalanda Constable Death: बिहार में शराब तस्करी (Liquor Smuggling) रोकने पहुंची उत्पाद विभाग (Excise Department) की टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में गोली लगने से सिपाही अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। (Nalanda Constable Death) उन्हें पहले पावापुरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर पटना स्थित पीएमसीएच (PMCH) रेफर किया गया। (Nalanda Constable Death) यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना बुधवार रात पावापुरी-सिलाव इलाके में हाईवे पर फ्लाईओवर के पास हुई। वारदात के बाद शराब तस्कर और उनके लिए रेकी करने वाला कथित लाइनर मौके से फरार हो गए।

Also Read –MP Seoni Hospital News: सिवनी अस्पताल में 80 नवजातों की मौत कैसे? BJP विधायक ने उठाए गंभीर सवाल

Nalanda Constable Death: गुप्त सूचना पर तस्करों को पकड़ने पहुंची थी टीम

उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पटना मुख्यालय की एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो (Excise Intelligence Bureau) यानी ईआईबी को सूचना मिली थी कि पिकअप वैन के जरिए शराब की बड़ी खेप नालंदा लाई जा रही है। सूचना के मुताबिक, संदिग्ध वाहन खराट मोड़ के रास्ते आगे बढ़ रहा था।

इसके बाद पटना से आई ईआईबी की टीम ने राजगीर उत्पाद विभाग के सब-इंस्पेक्टर और स्थानीय टीम के साथ मिलकर वाहन को पकड़ने की योजना बनाई। (Nalanda Constable Death) इसके लिए संभावित रास्तों पर घेराबंदी की गई, ताकि शराब की खेप को जब्त किया जा सके।

Also Read –cricket news: अपनों ने ही घर तोड़ा, दोनों से हुई गलती; सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्र

हाईवे पर पिकअप रोकते ही हुई फायरिंग

बताया जा रहा है कि पावापुरी-सिलाव मार्ग पर फ्लाईओवर के पास उत्पाद विभाग की टीम ने शराब लदी पिकअप वैन को रोकने और घेरने की कोशिश की। इसी दौरान तस्करों के लिए रेकी कर रहे कथित लाइनर ने अचानक टीम पर गोली चला दी। गोली सिपाही अजीत कुमार को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

अचानक हुई फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी का फायदा उठाकर पिकअप में सवार शराब तस्कर और कथित लाइनर फरार हो गए।

पीएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम

घायल सिपाही को साथी कर्मी तत्काल पावापुरी स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। (Nalanda Constable Death) हालांकि, इलाज के दौरान अजीत कुमार की मौत हो गई। उनके शव का पोस्टमार्टम पटना में कराया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस और उत्पाद विभाग के कर्मियों में शोक का माहौल है।

आरोपितों की तलाश में छापेमारी

उत्पाद थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के मुताबिक, यह संयुक्त कार्रवाई पटना से आई विशेष ईआईबी टीम के नेतृत्व में की जा रही थी। घटना के बाद उत्पाद विभाग और स्थानीय जिला पुलिस ने आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है।

पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। हाईवे और आसपास के रास्तों पर नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी भी ली जा रही है। फिलहाल फरार आरोपितों को पकड़ना और शराब लदी पिकअप वैन बरामद करना पुलिस के सामने चुनौती है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version