मनोरंजन
Neem Karoli Baba Family: नीम करोली बाबा की पत्नी और बच्चों के बारे में जाने, फिल्म का टीजर हुआ जारी
Published
2 दिन agoon

Neem Karoli Baba Family: उत्तराखंड में प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा का भव्य मंदिर है। जहाँ पर दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए आते हैं। नीम करोली बाबा की तपोस्थली है कैंची धाम जहाँ पर बॉलीवुड से लेकर बड़े-बडे़ बिजनेसमैन बाबा का आशीर्वाद पाने के लिए आते है। तो वहीं अब जाकर नीम करोली बाबा के ऊपर फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसका टाइटल नीम करोली बाबा रखा गया है। फिल्म का आज टाइटल जारी कर दिया गया है। चलिए जानते हैं नीम करोली बाबा के परिवार के बारे में
Also Read –Ramayana Third Glimpse: रामायण के टीजर के बाद अगला लुक जारी होगा कब, चल गया पता
Neem Karoli Baba Family: नीम करोली बाबा का परिवार
नीम करोली बाबा का नाम लक्ष्मी नारायण शर्मा है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में एक धनी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। 11 वर्ष की आयु में उनका विवाह राम बेटी (Neem Karoli Baba Wife) से हुआ था। लेकिन पारिवारिक जीवन में बसने से पहले उन्होंने अधिकांश समय एक घुमतू साधु के रूप में बिताया। उनके तीन बच्चे हैं। दो बेटे है। एक बेटा का नाम अनेग सिंह और दूसरे बेटे का नाम धर्म नारायण और एक बेटी है जिसका नाम गिरिजा भाटेले है।
नीम करोली बाबा मूवी श्री बाबा नीब करोड़ी महाराज मूवी टीजर
सुबोध भावे स्टारर ‘श्री बाबा नीब करोड़ी महाराज’ का टीज़र अब जारी हो गया है। फिल्म 24 अप्रैल 2026 को रिलीज़ होगी। जिसमें सुबोध भावे मुख्य भूमिका में हैं। निर्माताओं ने टीज़र का अनावरण किया है। शरद सिंह ठाकुर द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को नाटकीय रिलीज के लिए तैयार है।
श्री बाबा नीब करोरी महाराज मूवी में हितेन तेजवानी, राजेश शर्मा, स्मिता तांबे, गौरीशंकर, समीक्षा भटनागर, मिलिंद गुनाजी, मोहित गुप्ता, हेमंत पांडे, आरती नागपाल, वर्षा मानिकचंद, हरदीप कौर, अनिरुद्ध दवे और गरिमा अग्रवाल भी हैं। निर्माता बलराम गर्ग, बलवीर सिंह, शरद सिंह ठाकुर, खड़ग सिंह गौड़ और नीलम सिंह हैं। कार्तिक मल्लुर डीओपी हैं। अनीशा फिल्म्स इंटरनेशनल, पीसी ज्वैलर, बीएसआर फिल्म प्रोडक्शंस और एडवांस टेक्नोलॉजी के सहयोग से प्रस्तुत। फर्स्ट फिल्म स्टूडियोज एलएलपी द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज।
