राष्ट्रीय समाचार

Neeraj Faridpuria Arrested: हिमांशु भाऊ के साथ पकड़ा गया नीरज फरीदपुरिया! 70 से ज्यादा गोलियों वाली हत्या से एल्विश केस तक नाम

Published

on

Neeraj Faridpuria Arrested: अमेरिका (America) में पकड़े गए कुख्यात और मोस्टवांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ (Most Wanted Gangster Himanshu Bhau) से जुड़ी एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हिमांशु भाऊ के साथ हरियाणा का एक और कुख्यात गैंगस्टर (Gangster) नीरज फरीदपुरिया (Neeraj Faridpuria) भी अमेरिका में पकड़ा गया है। नीरज के खिलाफ दिल्ली (Delhi), हरियाणा (Haryana) और पंजाब (Punjab) में हत्या, रंगदारी और दूसरे आपराधिक मामलों से जुड़े 25 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

Neeraj Faridpuria Arrested: 70 से ज्यादा गोलियां चलवाकर हत्या का आरोप

नीरज फरीदपुरिया का नाम कई चर्चित आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। (Neeraj Faridpuria Arrested) साल 2024 में दिल्ली के आया नगर (Aya Nagar) में एक शख्स की हत्या के मामले में उसका नाम सामने आया था। आरोप है कि इस वारदात में 70 से ज्यादा गोलियां चलवाई गई थीं।

इसके अलावा साल 2019 में फरीदाबाद (Faridabad) में कांग्रेस नेता (Congress Leader) विकास चौधरी (Vikas Chaudhary) की हत्या के मामले में भी नीरज फरीदपुरिया का नाम सामने आया था। यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के घर हुई फायरिंग (Firing) के मामले में भी नीरज का नाम सामने आया था।

Also Read –Rahul Gandhi Rally: ‘रामलीला मैदान की महारैली स्थगित करें…’, राहुल के कार्यक्रम पर संकट! कारोबारियों ने क्यों लिखा खत?

हरियाणा पुलिस (Haryana Police) ने नीरज फरीदपुरिया पर इनाम भी घोषित कर रखा है। बताया गया है कि नीरज, हिमांशु भाऊ के साथ मिलकर गैंग (Gang) ऑपरेट करता था।

रंगदारी और अवैध वसूली के भी मामले

हिमांशु भाऊ के साथ अमेरिका में पकड़े गए नीरज फरीदपुरिया का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ रंगदारी (Extortion), मारपीट, अवैध वसूली और संगठित आपराधिक गतिविधियों (Organized Crime) से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया के घरों पर छापेमारी कर चुकी है। दोनों पर जांच एजेंसियों की नजर लंबे समय से रही है।

Also Read –Ramayana Movie: रामायण Movie की रिलीज डेट में मेंकर्स ने किया बदलाव, जानिए कब रिलीज होगी रामायण पार्ट 2

2012 में हत्या के केस में हुई थी गिरफ्तारी

नीरज फरीदपुरिया को साल 2012 में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार (Arrest) किया गया था। इसके बाद वह जेल में रहा। साल 2015 में उसे हत्या के मामले में उम्रकैद (Life Imprisonment) की सजा सुनाई गई थी।

हालांकि, साल 2019 में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट (Punjab and Haryana High Court) से उसे जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद नीरज विदेश भाग गया था।

अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ रह रहा था नीरज

भारतीय जांच एजेंसियों के मुताबिक, हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया दोनों अमेरिका में एक साथ रह रहे थे। दोनों को अमेरिका में एक साथ पकड़ा गया है। नीरज का हिमांशु भाऊ के गैंग से जुड़ाव जांच एजेंसियों के लिए भी अहम माना जा रहा है।

कौन है हिमांशु भाऊ?

कुख्यात इंटरनेशनल गैंगस्टर (International Gangster) हिमांशु भाऊ को एफबीआई (FBI) ने अमेरिका में पकड़ा है। उसके खिलाफ साल 2023 में इंटरपोल (Interpol) की ओर से रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) जारी किया गया था। हिमांशु भाऊ राष्ट्रीय जांच एजेंसी, दिल्ली पुलिस (Delhi Police) और हरियाणा एसटीएफ (Haryana STF) की हिट लिस्ट में भी था।

दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में हिमांशु भाऊ के खिलाफ हत्या (Murder), हत्या की कोशिश, फिरौती (Extortion) और हथियार तस्करी (Arms Smuggling) जैसे मामले दर्ज हैं। उस पर 20 से 30 गोलियां चलवाकर हत्याकांड को अंजाम दिलाने के आरोप भी हैं।

24 घंटे में तीन हत्याओं के बाद चर्चा में आया था नाम

साल 2022 में हिमांशु भाऊ उस समय चर्चा में आया था, जब हरियाणा में 24 घंटे के अंदर तीन हत्याएं करवाने की बात सामने आई थी। उसका नाम हिमांशु उर्फ भाऊ रिटोलिया (Himanshu alias Bhau Ritoliya) बताया जाता है।

वह हरियाणा के रोहतक (Rohtak) जिले के रिटोली गांव का रहने वाला है। उसका जन्म साल 2002 में हुआ था। बताया जाता है कि वह महज 17 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में आ गया था।

बाल सुधार गृह से भी फरार हो चुका है हिमांशु

साल 2020 में हिमांशु भाऊ हिसार (Hisar) के बाल सुधार गृह से 20 लड़कों के साथ फरार हो गया था। इसके बाद उसका आपराधिक नेटवर्क लगातार बढ़ता गया। हरियाणा में उसके खिलाफ 20 से 24 से ज्यादा मामले बताए जाते हैं।

इन मामलों में हत्या, हत्या की कोशिश, फिरौती और हथियारों की तस्करी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। अब अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया के पकड़े जाने से दोनों के आपराधिक नेटवर्क और विदेश में उनकी गतिविधियों को लेकर जांच का दायरा और अहम हो गया है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version