राष्ट्रीय समाचार

Neha Singh Rathore On Ethanol Fuel: इथेनॉल वाली गाड़ियों में चींटियाँ लग रही हैं?’ मोदी सरकार पर Neha Singh Rathore ने कसा तंज, छिड़ी नई बहस

Published

on

Neha Singh Rathore On Ethanol Fuel: इथेनॉल (Ethanol) मिश्रित ईंधन को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया (Social Media) पर चर्चा तेज हो गई है। इस बार इस बहस को नई दिशा देश की जान-मानी भोजपुरी लोकगायिका और सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहने वाली नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) के एक पोस्ट ने दी है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार पर बेहद तीखा तंज कसते हुए इथेनॉल वाली गाड़ियों में ‘चींटियाँ लगने’ को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इसके बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे।

Also Read –Rakhi Sawant Kangana Ranaut: राखी सावंत ने कंगना रनौत को जमकर सुनाया कहा- देश की लड़कियों के लिए क्या बकवास कर रही चुड़ैल

Neha Singh Rathore On Ethanol Fuel: नेहा सिंह राठौर के पोस्ट से शुरू हुई चर्चा

नेहा सिंह राठौर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इथेनॉल वाली गाड़ियों का जिक्र करते हुए सवाल खड़े किए हैं कि क्या सचमुच ऐसी गाड़ियों में चींटियाँ लग रही हैं। उनके इस पोस्ट में केंद्र सरकार की इथेनॉल नीति पर भी तंज देखने को मिला। पोस्ट सामने आने के बाद कई लोगों ने इसे लेकर अपनी राय रखी, जिससे यह विषय सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया।

हालांकि, नेहा सिंह राठौर का यह पोस्ट राजनीतिक टिप्पणी के तौर पर देखा जा रहा है और इसी कारण से इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

नेहा सिंह राठौर के पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों ने उनके सवाल का समर्थन करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दीं, जबकि कई यूजर्स ने इसे सिर्फ इसे राजनीतिक कटाक्ष बताया।

सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर तेजी से चर्चा चल रही है और लोग अपने-अपने नजरिए से इस पर टिप्पणी कर रहे हैं। यही कारण है कि इथेनॉल और उससे जुड़ी बातें एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं।

Also Read –Delhi Police Pellet Gun Row: किसके कहने पर RAF ने दागी पैलेट गन? दिल्ली पुलिस की डायरी ने खोला खौफनाक सच, सामने आई पूरी कहानी

इथेनॉल को लेकर फिर गरमाई सियासी बहस

इथेनॉल (Ethanol) को लेकर पहले भी कई बार सार्वजनिक चर्चा होती रही है। इस बार नेहा सिंह राठौर के पोस्ट के बाद यह मुद्दा फिर सुर्खियों में आ गया है। उनके सवाल ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है कि इथेनॉल से जुड़ी ऐसी बातें कितनी सही हैं और कितनी सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी का भाग हैं।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अधिक चर्चा नेहा सिंह राठौर के उस पोस्ट की हो रही है, जिसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा निशाना साधते हुए सवाल खड़ा किया है।

राजनीतिक बयानबाजी के बीच बढ़ी चर्चा

नेहा सिंह राठौर अपने बेबाक बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस बार भी इथेनॉल वाली गाड़ियों को लेकर किया गया उनका पोस्ट राजनीतिक हलकों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी बहस का कारण बन गया है।

फिलहाल आपको बता दे कि उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है। एक तरफ समर्थक इसे सरकार से पूछा गया सवाल बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ कई लोग इसे राजनीतिक व्यंग्य के रूप में देख रहे हैं।

ऐसे में इथेनॉल वाली गाड़ियों में ‘चींटियाँ लग’ने को लेकर शुरू हुई यह चर्चा अब सोशल मीडिया से निकलकर राजनीतिक बहस का हिस्सा बनती नज़र आ रही है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version