Pakhi Hegde Husband: भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में है। बता दे कि एक समय था, जब पाखी हेगड़े का भोजपुरी सिनेमा पर राज था। उनकी फिल्में, एक्टिंग और खूबसूरती को दर्शक काफी पसंद करते थे। उस समय के मशहूर एक्टर्स के साथ पाखी हेगड़े ने कई सुपरहिट फिल्में दी है। जिसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ भी शामिल है। हालहि में पाखी हेगड़े भोजपुरी बवाल का हिस्सा बनी, जहाँ पर दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के रिश्ते पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है, कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिश्ते में है। लेकिन दोनों ने कभी भी इसको स्वीकार नहीं किया है। अब जाकर भोजपुरी बवाल में पाखी हेगड़े की एंट्री हुई है और उन्होंने बताया कि उनका और दिनेश लाल यादव का रिश्ता दोस्ती से बढ़कर था। और दिनेश लाल यादव ने उनको शादी के लिए प्रपोज किया था। जिसको सुनकर हर कोई शॉक्ड हो गया। चलिए जानते हैं पाखी हेगड़े के पति कौन हैं।
Also Read –Modi Trump Meeting: क्या मोदी-ट्रंप मुलाकात में मीडिया सवालों की थी मनाही? अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के दावे पर भारत का
Pakhi Hegde Husband: पाखी हेगड़े के पति कौन हैं
भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े हालहि में जब भोजपुरी बवाल में आई हैं। वहाँ पर शुभांकर मिश्रा संग सवाल पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि दिनेश लाल यादव और उनका रिश्ता दोस्ती से बढ़कर था। दिनेश लाल यादव ने उनको शादी के लिए प्रपोज किया था। जिसके बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ की एंट्री होती हैं। तो वो रोने लगती हैं, बता दे कि पाखी हेगड़े पहले से ही शादीशुदा हैं। पाखी हेगड़े के पति का नाम उमेश हेगड़े है। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला, दोनों ने तलाक ले लिया। उसके बाद से पाखी हेगड़े ने अकेले रहने का फैसला लिया है।
Also Read –Bangladesh Hindu family Murder: बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक के पूरे परिवार की हत्या क्यों? याबा विवाद से खुला राज, दो संदिग्ध हिरासत
पाखी हेगड़े के कितने बच्चे हैं
पाखी हेगड़े और उमेश हेगड़े की दो बेटियाँ हैं। उनकी बेटियों के नाम अशाना हेगड़े और खुशी हेगड़े है। पाखी हेगड़े अकेले ही अपने बच्चों की परविश करती हैं।