मनोरंजन

Pawan Kalyan New Movie OG2: पवन कल्याण ओजी2 की हुई घोषणा, जाने कब शुरू होगी शूटिंग

Published

on

Pawan Kalyan New Movie OG2: पवन कल्याण जोकि साउथ के सुपरस्टार के साथ ही उपमुख्यमंत्री भी हैं। जहाँ थलापति विजय ने राजनीति में आने के बाद फिल्मों से किनारा कर लिया। लेकिन पवन कल्याण अभी भी फिल्मों में काम करते हैं। उनकी फिल्म ओजी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। (Pawan Kalyan New Movie OG2) अब जाकर इसके सीक्वल को लेकर अपडेट सामने आया है। संगीतकार थमन एस ने फिल्म के सीक्वल की पुष्टि कर दी है। चलिए जानते हैं पवन कल्याण की फिल्म ओजी2 की शूटिंग कब शुरू होगी।

Also Read –Pakistan News: पाकिस्तान में BLA के आतंकी हमले में 9 पुलिसकर्मी ढेर, सोशल मीडिया पर 17 मौतों का दावा, भारत पर लगाया लांछन

Pawan Kalyan New Movie OG2: पवन कल्याण की फिल्म ओजी2 की शूटिंग कब शुरू होगी

संगीतकार थमन एस फिलहाल अपनी फिल्म ‘इधयम मुरली’ का प्रचार कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने एक अहम भूमिका भी निभाई है। (Pawan Kalyan New Movie OG2) एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान दर्शकों को “ओजी 2” के नारे लगाते हुए सुना गया। इस नारे पर प्रतिक्रिया देते हुए संगीतकार ने पुष्टि की कि फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 में शुरू होगी। आखिरी बार पवन कल्याण को उस्ताद भगत सिंह में देखा गया है।

Also Read –Lock Upp 2 Live Update: लॉक अप 2 में आकांक्षा और योगेश ने पलटा पूरा गेम, टीवी स्टार्स की जमकर लगाई क्लास

पवन कल्याण ओजी मूवी के बारे में

पवन कल्याण अभिनीत फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ (या ओजी) ओजस गंभीर, उर्फ ​​ओजी की कहानी है, जो एक पूर्व समुराई है और कम उम्र में भारत आकर सत्यनारायण नामक एक व्यापारी का रक्षक बन जाता है। ओजी मुंबई में एक खूंखार शख्स बन जाता है और अंततः 10 वर्षों तक छिपने के लिए मजबूर हो जाता है। 1993 में वह अपने प्रतिद्वंद्वी ओमी भाऊ से हिसाब बराबर करने के लिए वापस लौटता है। (Pawan Kalyan New Movie OG2) यह फिल्म उन परिस्थितियों को दर्शाती है जिनके कारण ओजी को छिपना पड़ा, ओमी भाऊ के साथ उसकी दुश्मनी की शुरुआत कैसे हुई और उनका संघर्ष कैसे आगे बढ़ा। इमरान हाशमी मुख्य खलनायक की भूमिका में हैं, साथ ही प्रियंका अरुल मोहन, अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी, प्रकाश राज और कई अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद आलोचकों से मिली-जुली से लेकर सकारात्मक समीक्षाएं मिलीं और यह वर्तमान में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version