राष्ट्रीय समाचार

PM Modi in Andhra Pradesh: PM मोदी ने भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन, दी 18,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

Published

on

PM Modi in Andhra Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के एक दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में करीब 18,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया। (PM Modi in Andhra Pradesh) भोगापुरम में सम्बोधन के बाद अब प्रधानमंत्री कर्नाटक के मैसूर पहुंचकर स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र (विवेक स्मारक) का उद्घाटन करेंगे।

PM Modi in Andhra Pradesh: भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। लगभग 5,600 करोड़ रुपये की लागत से सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत बने इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की क्षमता प्रतिवर्ष 60 लाख यात्रियों को संभालने की है। इससे राज्य में पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्रीय हवाई संपर्क भी मजबूत होगा।

आंध्र प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर निर्माण इकाई की आधारशिला

प्रधानमंत्री विशाखापट्टनम में ASIP सेमीकंडक्टर परियोजना की आधारशिला रखेंगे। 460 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली यह परियोजना इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत स्वीकृत आंध्र प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर निर्माण सुविधा है। (PM Modi in Andhra Pradesh) यहां हर साल लगभग 9.6 करोड़ सेमीकंडक्टर चिप्स का उत्पादन होगा और बड़ी संख्या में उच्च कौशल वाले रोजगार सृजित होंगे।

नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को मिलेगा बड़ा समर्थन

पीएम मोदी कुरनूल-IV रिन्यूएबल एनर्जी ज़ोन फेज-I (4.5 गीगावाट) के लिए लगभग 5,550 करोड़ रुपये की ट्रांसमिशन परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

Also Read –Prakash Raj On Students: प्रकाश राज ने PM Modi को दी चेतावनी कहा- बच्चों को नुकसान पहुँचाया, तो गंभीर परिणाम होगा

इसके अलावा वे कुरनूल विंड और सोलर एनर्जी ज़ोन (पार्ट A और B) की लगभग 3,550 करोड़ रुपये की ट्रांसमिशन परियोजना का उद्घाटन करेंगे। (PM Modi in Andhra Pradesh) अनंतपुरम (2,500 मेगावाट) और कुरनूल (1,000 मेगावाट) सोलर एनर्जी ज़ोन के लिए 800 करोड़ रुपये से अधिक की ट्रांसमिशन योजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

इन परियोजनाओं से आंध्र प्रदेश के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों से उत्पन्न बिजली को राष्ट्रीय ग्रिड के माध्यम से देशभर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी होगा शुभारंभ

प्रधानमंत्री 1,880 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग-565 के पेंचलकोना-येरपेडु खंड पर लिंगसमुद्रम हाई-लेवल ब्रिज की आधारशिला भी रखेंगे।

Also Read –Thalapathy Vijay Movie: थलापति विजय की फिल्म Jana Nayagan का भारी विरोध, सिनेमाघरों से शो हुए रद्द

इन परियोजनाओं से लाभ:

विजयवाड़ा सहित कई शहरों में ट्रैफिक जाम कम होगा।

सड़क सुरक्षा बेहतर होगी।

विशाखापट्टनम और हैदराबाद के बीच यात्रा दूरी और समय में कमी आएगी।

क्षेत्रीय संपर्क को मजबूती मिलेगी।

मैसूर में विवेक स्मारक का उद्घाटन

आंध्र प्रदेश का दौरा पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री कर्नाटक के मैसूर पहुंचेंगे, जहां वे स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र (विवेक स्मारक) का उद्घाटन करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।

यह स्मारक नवंबर 1892 में स्वामी विवेकानंद की मैसूर यात्रा की स्मृति में ऐतिहासिक निरंजना मठ परिसर में बनाया गया है। लगभग 81 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में फैले इस केंद्र में 4-डी एक्सपीरियंस सेंटर, प्रदर्शनी हॉल, 700 सीटों वाला एम्फीथिएटर, पुस्तकालय, ध्यान एवं योग हॉल, कक्षाएं, सम्मेलन कक्ष और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version