राष्ट्रीय समाचार

PM Modi Krishnanagar Rally 2026: “4 मई को मिठाई भी बंटेगी और झालमुड़ी भी…” कृष्णानगर में मोदी की दहाड़, ममता के गढ़ में दिया बड़ा बयान!

Published

on

PM Modi Krishnanagar Rally 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के साथ ही सियासी पारा अपने चरम पर पहुंच गया है। एक तरफ जहां बूथों पर लंबी कतारें लगी हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर की धरती से ममता सरकार पर ऐसा वार किया है जिसकी गूंज पूरे बंगाल में सुनाई दे रही है। (PM Modi Krishnanagar Rally 2026) पीएम मोदी ने भारी मतदान के रुझानों को देखते हुए दावा किया कि इस बार बंगाल में पुराने सारे रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। उन्होंने बड़े आत्मविश्वास के साथ कहा कि इतिहास गवाह है, जहां-जहां बंपर वोटिंग हुई है, वहां बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है। पीएम मोदी के इस बयान ने बंगाल के चुनावी रण में जान फूंक दी है।

Also Read –Shraddha Kapoor-Imran Khan Film: श्रद्धा कपूर संग Imran Khan करेंगे रोमांस, इस फिल्म के लिए आ रहें साथ

PM Modi Krishnanagar Rally 2026: झालमुड़ी ने दिया टीएमसी को झन्नाटेदार झटका

रैली के दौरान पीएम मोदी ने अपने चिर-परिचित मजाकिया लेकिन तीखे अंदाज में टीएमसी पर तंज कसा। उन्होंने बंगाल के प्रसिद्ध स्नैक ‘झालमुड़ी’ का जिक्र करते हुए कहा, “मैंने सुना है कि झालमुड़ी ने भी कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है। झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन उसका तीखापन यानी ‘झाल’ टीएमसी को लग गया है।” पीएम ने कहा कि 4 मई को जब नतीजे आएंगे, तो बंगाल के हर कोने में बीजेपी की जीत का जश्न मनेगा। (PM Modi Krishnanagar Rally 2026) उस दिन केवल खुशियां ही नहीं होंगी, बल्कि जीत की खुशी में मिठाई भी बंटेगी और झालमुड़ी भी बांटी जाएगी। पीएम का यह अंदाज भीड़ में जोश भर गया और समर्थकों ने जमकर नारे लगाए।

Also Read –india news: मंत्री होगे अपने घर के! बीच सड़क महिला ने BJP मंत्री को जमकर लताड़ा, गेट आउट कहकर सरेआम हड़काया

हिंसा पर लगाम और लोकतंत्र की वापसी

बंगाल की चुनावी हिंसा हमेशा चर्चा का विषय रही है, लेकिन पीएम मोदी ने इस बार के चुनाव को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 50 सालों में यह पहला ऐसा चुनाव है जिसमें हिंसा कम से कम हुई है। टीएमसी के ‘गुंडाराज’ पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि पहले बंगाल में हर हफ्ते किसी को फांसी पर लटका दिया जाता था और उसे आत्महत्या का नाम दे दिया जाता था। (PM Modi Krishnanagar Rally 2026) लेकिन इस बार चुनाव आयोग की सख्ती ने बंगाल की धरती पर फिर से लोकतंत्र को स्थापित किया है। उन्होंने दावा किया कि अब बंगाल की जनता बिना किसी डर के अपने घर से बाहर निकलकर वोट डाल रही है।

प्रधानमंत्री ने ममता सरकार के 15 सालों के शासन को ‘झूठ और झांसा’ करार दिया। उन्होंने कहा कि टीएमसी के मंत्रियों, विधायकों और उनके सिंडिकेट के खिलाफ जनता में इतना गुस्सा है कि कई जिलों में इनका खाता तक नहीं खुलेगा। (PM Modi Krishnanagar Rally 2026) पीएम ने तंज कसते हुए कहा कि टीएमसी ने घर-घर पाइप से पानी पहुंचाने का वादा किया था, लेकिन हकीकत यह है कि नल से जल तो नहीं आया, पर जलभराव का गंदा पानी लोगों के गेट तक जरूर पहुंच गया। उन्होंने स्कूलों के बंद होने और अधूरे वादों को लेकर भी राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

जनता के हाथ में चुनाव का नेतृत्व

पीएम मोदी ने रैली के अंत में एक बहुत बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि यह चुनाव न मोदी लड़ रहा है और न ही बीजेपी के नेता, बल्कि इस बार का चुनाव बंगाल की जनता जनार्दन खुद लड़ रही है। (PM Modi Krishnanagar Rally 2026) पीएम ने कहा कि 15 साल पहले जैसे जनता ने वामपंथियों के खिलाफ बिगुल फूंका था, आज वैसे ही तृणमूल के जंगलराज के खिलाफ हर गली-मोहल्ले में शंख फूंका जा रहा है। बंगाल का हर वर्ग अब केवल एक ही बात कह रहा है— ‘भय Out और भरोसा IN’। पीएम ने दावा किया कि बंगाल की जनता अब बीजेपी के ‘भरोसे’ को एक मौका देना चाहती है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version