Rahul Gandhi: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर तीखा बयान दिया है। हालांकि, इस बार उनके बयान में सिर्फ आरोप नहीं, बल्कि ज्ञानेश कुमार को एक तरह से रास्ता छोड़ने का मैसेज नजर आया। उनकी बातों से इतना तो साफ दिखने लगा कि ज्ञानेश कुमार तो बस एक मोहरा है, विपक्ष इसे लेकर सरकार पर तगड़ा अटैक करने में लगा है।
राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने अपराध किया है, लेकिन वह इस पूरे मामले के सबसे बड़े दोषी नहीं हैं। उनके मुताबिक, गलती ज्ञानेश कुमार से हुई है, लेकिन इसके पीछे की असली सोच किसी और की है। राहुल गांधी के इस बयान ने राजनीतिक चर्चा को और तेज कर दिया है।
Also Read –Rahul Gandhi: दिल्ली में दो मोर्चों पर घिरी कांग्रेस, राहुल गांधी के खिलाफ BJP महिला मोर्चा का हल्ला बोल, इंडिया ब्लॉक का बड़ा मार्च
Rahul Gandhi: ‘असली दोषियों तक पहुंचना चाहते हैं’
राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि उनका मकसद केवल ज्ञानेश कुमार तक पहुंचना नहीं है, बल्कि उन लोगों की पहचान करना भी है, जिनके इशारे पर कथित तौर पर यह सब हुआ। उन्होंने कहा, ‘आपने अपराध किया है, लेकिन आप इस मामले के सबसे बड़े दोषी नहीं हैं। आपसे गलती हुई है, लेकिन इस गलती के पीछे की असली सोच आपकी नहीं है।’
‘इस्तीफा दीजिए और साइड हट जाइए’
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को सीधा संदेश देते हुए कहा कि उनके लिए सबसे आसान रास्ता इस्तीफा देना और पद से हट जाना है। उन्होंने कहा, ‘आपके लिए रास्ता आसान है, इस्तीफा दीजिए और रास्ते से हट जाइए।’
Also Read –Nepal Flood Update: नेपाल में बाढ़ से तबाही, हिमालय में बार-बार क्यों आ रही हैं विनाशकारी आपदाएँ?
इस बयान के जरिए राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार से पद छोड़ने की मांग दोहराई। राहुल गांधी का यह रुख चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच सामने आया है।
पीएम मोदी, अमित शाह और अजीत डोभाल को लेकर भी लगाया आरोप
राहुल गांधी ने अपने बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का नाम भी लिया। उन्होंने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार पर इन लोगों की ओर से दबाव डाला गया है। राहुल गांधी के मुताबिक, ज्ञानेश कुमार से जो कुछ हुआ, उसके पीछे की असली भूमिका निभाने वाले लोगों तक पहुंचना जरूरी है।