Rajiv Gandhi Last Wish: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से जुड़ा एक ऐसा भावुक किस्सा साझा किया है, जिसे याद कर आज भी उनके लिए उस दर्द से गुजरना आसान नहीं होगा। उन्होंने बताया है कि राजीव गांधी की हत्या के बाद उन्हें अचानक अपने पति की आखिरी इच्छा याद आई थी। वह उसे पूरा करना चाहती थीं, लेकिन डॉक्टर का जवाब सुनकर पूरी तरह टूट गईं।
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा है कि राजीव गांधी ने अपनी आंखें दान करने का फैसला किया था। उनकी मां इंदिरा गांधी ने भी अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया था। सोनिया के मुताबिक, राजीव को देखने की तीव्र इच्छा के बीच उन्हें अचानक उनकी इस इच्छा की याद आई। उन्होंने लिखा, ”अचानक राजीव को देखने की तीव्र इच्छा हुई। बार-बार इंतजार करने के लिए कहे जाने के बावजूद मैं उनसे मिलने की जिद पर अड़ी रही। तभी मुझे याद आया कि राजीव ने अपनी आंखें दान करने का फैसला किया था। उनकी मां ने भी अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया था। इस दुखद घटना और अफरा-तफरी के बीच मैं भूल गई।”
Also Read –Amitabh Bachchan House Jalsa: अमिताभ बच्चन के घर में प्रॉपर्टी को लेकर छिड़ा विवाद, भाभी ने दर्ज की शिकायत
Rajiv Gandhi Last Wish: डॉक्टर के जवाब ने सोनिया गांधी को तोड़ दिया
सोनिया गांधी ने बताया कि राजीव गांधी की आखिरी इच्छा पूरी कराने के लिए उन्होंने परिवार के डॉक्टर से बात करने की कोशिश की। उन्होंने पूछा, ”क्या डॉ. माथुर यहां हैं? मुझे उनसे तुरंत बात करनी है। यह बहुत जरूरी है।”
हालांकि, डॉक्टर का जवाब सुनकर सोनिया गांधी को गहरा सदमा लगा। उन्होंने लिखा कि डॉक्टर ने रूखे अंदाज में कहा, ”आंखें? आप किस बारे में बात कर रही हैं? अब कुछ भी नहीं बचा है, कुछ भी नहीं!”
Also Read –Kavya Maran Wedding: आईपीएल 2027 से पहले काव्या मारन ने रचाई शादी, मशहूर संगीतकार संग लिए सात फेरे; सामने आई तस्वीर
सोनिया के मुताबिक, डॉक्टर की यह बात सुनकर उन्हें शारीरिक रूप से भी बहुत बुरा महसूस हुआ। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। उन्होंने लिखा कि उस पल उन्हें लगा जैसे वह मर जाना चाहती हैं और काश राजीव गांधी के निधन के वक्त वह उनके साथ होतीं। इस मुश्किल घड़ी में प्रियंका गांधी उनके पास खड़ी रहीं और उन्होंने अपनी मां को संभाला।
सोनिया गांधी के इस खुलासे से राजीव गांधी की हत्या के बाद परिवार ने जिस गहरे सदमे और मुश्किल दौर का सामना किया, उसकी एक भावुक तस्वीर सामने आती है।