मनोरंजन

Ramayana Collection Day 8: रामायण ने 1000 करोड़ का आकड़ा किया पार, जाने कितना किया कलेक्शन

Published

on

Ramayana Collection Day 8: बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म ‘रामायण: राइज़ ऑफ़ ए लेजेंड’ बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी शानदार कमाई जारी रखी है, जिसे पॉज़िटिव वर्ड ऑफ़ माउथ और दिवाली के त्योहारी सीज़न की वजह से रफ़्तार मिली है। दूसरे दिन कलेक्शन में गिरावट देखने के बावजूद, फ़िल्म ने वीकेंड में वापसी की, दिवाली और लक्ष्मी पूजा की छुट्टियों ने इसके नंबर्स को और बढ़ा दिया। सोमवार, मंगलवार, बुधवार को फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। लेकिन गुरूवार को रामायण मूवी के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है।

Also Read –Rajnath Singh In Air Force Commanders Conference : पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत का ड्रोन प्लान! राजनाथ सिंह ने सेना को दी खास नसीहत, बदलने जा रही है जंग की तस्वीर?

Ramayana Collection Day 8: रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8

फिल्म ने गुरुवार को भारत में Rs 64.85 करोड़ की नेट कमाई के साथ ओपनिंग की। हालांकि, शुक्रवार को फिल्म ने Rs 48.05 करोड़ की कमाई करके गिरावट दर्ज की। शनिवार को कलेक्शन में फिर से तेज़ी आई, जब इसने Rs 69.80 करोड़ कमाए, जिससे इसके नंबर ओपनिंग-डे के आंकड़े से आगे निकल गए। रविवार को फिल्म ने अपने डोमेस्टिक कलेक्शन में 56.15 करोड़ रुपये और जोड़े। हालांकि, सोमवार अब तक का इसका सबसे बड़ा दिन रहा। 5वें दिन, फिल्म ने लगभग 91.5 प्रतिशत की बड़ी बढ़त देखी, और भारत में 107.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

Also Read –Amitabh Bachchan House Jalsa: अमिताभ बच्चन के घर में प्रॉपर्टी को लेकर छिड़ा विवाद, भाभी ने दर्ज की शिकायत

फिल्म ने मंगलवार को भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 94.10 करोड़ रुपये कमाए। बुधवार, 7वें दिन, रामायण: राइज़ ऑफ़ ए लेजेंड ने लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार 70.65 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही, इसका कुल घरेलू नेट कलेक्शन 511.10 करोड़ रुपये हो गया है। रामायण मूवी के कलेक्शन की बता करें तो गुरूवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 17 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया है। लेकिन कल की अपेक्षा फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 1000 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया है। 4,000 करोड़ रुपये के बजट पर बनी रामायण को भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता और दूसरे कलाकार हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version