मनोरंजन

Ramayana Movie Review: रामायण मूवी में राम से ज्यादा लोगों को पसंद आया रावण का किरदार, देखिए दर्शकों ने क्या कहा

Published

on

Ramayana Movie Review: बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म रामायण सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स से तो काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं। अब जाकर फिल्म को देखने के बाद दर्शकों का रिव्यू सामने आया है। फिल्म में रणवीर कपूर ने राम का किरदार प्ले किया है। यश ने रावण का किरदार प्ले किया है। सीता माता के किरदार में साई पल्लवी नजर आ रही है। इन सबके बीच दर्शकों ने राम के किरदार से ज्यादा रावण के किरदार को पसंद किया है। चलिए जानते हैं, दर्शकों ने क्या कहा है

Also Read –CM Pushkar Singh Dhami: 8 लाख स्कूली बच्चों से सीधे जुड़े धामी, AI को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान; जानें क्या-क्या कहा?

Ramayana Movie Review: रामायण मूवी में दर्शकों ने पसंद किया रावण के किरदार को

‘ रामायण ‘ में सनी देओल को भगवान हनुमान के रूप में दिखाने वाला एक पोस्ट-क्रेडिट सीक्वेंस ऑनलाइन सामने आया है, जिससे फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इस छोटी सी क्लिप में एक्टर के उस कैरेक्टर की झलक मिलती है जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, हालांकि उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है। इसके बजाय, यह सीक्वेंस उनकी ड्रामैटिक एंट्री, एक दमदार बैकग्राउंड स्कोर और श्री राम का जयकारा लगाते हुए हवा में उड़ते हुए हनुमान के आखिरी शॉट के ज़रिए एक्साइटमेंट पैदा करता है।

क्लिप की शुरुआत में भगवान हनुमान फ्रेम में आते हैं और एक ज़बरदस्त बैकग्राउंड स्कोर बजता है। मेकर्स ने सनी देओल का चेहरा नज़र नहीं आने दिया है, जिससे ऑडियंस को उनके रोल को करीब से देखने का इंतज़ार करना पड़ रहा है। सीन का अंत हनुमान के हवा में उड़ते और श्री राम का जयकारा लगाते हुए एक बड़े विज़ुअल के साथ होता है।

Also Read –Virat Kohli Stats: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

इसके साथ ही रामायण पार्ट 1 में दर्शकों को राम जी के जन्म से लेकर सीता हरण तक की कहानी को दर्शाया गया है। आगे का पार्ट रामायण पार्ट 2 में दिखाया जाएगा। जोकि 2028 दिवाली में रिलीज होगा। तो वहीं दर्शकों ने सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू दिया है।

रामायण मूवी देखने के बाद दर्शकों ने कहा कि उनको रणवीर कपूर के किरदार राम जी से ज्यादा रावण का किरदार पसंद आया है। इसके साथ ही दर्शक राम जी और सीता माता की जगह रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को देखना पसंद करते हैं।

यश ने रामायण मूवी में अपने रावण के किरदार से पूरी लाइमलाइट लूट ली है।

रणवीर कपूर पर भारी पड़े यश

दर्शकों ने राम जी के किरदार में रणवीर कपूर से ज्यादा यश के किरदार को पसंद किया है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version