Ramayana Sita Role: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है, जब से ट्रेलर रिलीज किया गया है, उसके बाद से ये फिल्म और अधिक सुर्खियों में आ गई है। रामायण के ट्रेलर पर दर्शकों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहें हैं, वहीं अब इन सबके बीच रामायण (Ramayana Movie) से जुड़ी एक और दिलचस्प बात पता चली है, जिसके मुताबिक साउथ की एक और जानी मानी अदाकारा ने सीता के रोल के लिए ऑडीशन दिया था, लेकिन वो रिजेक्ट हो गईं।
Also Read –Indonesia Ferry Fire: बीच समुद्र आग का गोला बनी 271 लोगों को ले जा रही फेरी! 5 की मौत 41 लापता
Ramayana Sita Role: श्रीनिधि शेट्टी ने दिया था सीता के लिए ऑडीशन
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में अभिनेत्री साई पल्लवी सीता का रोल अदा कर रहीं हैं, लेकिन इस किरदार के लिए कई और हसीनाओं ने ऑडीशन दिया था, जिसमें से एक अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी (Srinidhi Shetty) भी हैं। श्रीनिधि शेट्टी ने खुद इसकी जानकारी दी, एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने भी सीता के रोल के लिए ऑडीशन दिया था, लेकिन वो सेलेक्ट नहीं हो पाईं।
Also Read –Firing in US: अमेरिका के Idaho में ताबड़तोड़ फायरिंग, शॉपिंग एरिया में 3 की मौत; हमलावर भी ढेर
दरअसल, कुछ रिपोर्ट द्वारा कहा जा रहा था कि श्रीनिधि शेट्टी ने सीता का रोल रिजेक्ट कर दिया था, वहीं अब इसी की सफाई में एक्ट्रेस (Srinidhi Shetty) ने कहा कि उन्होंने सीता के रोल के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन सेलेक्ट नहीं हुई, ना कि उन्होंने ये रोल रिजेक्ट किया। उन्होंने यह भी कहा कि भला मैं इस ड्रीम रोल की क्यों रिजेक्ट करूंगी।
कौन हैं श्रीनिधि शेट्टी
श्रीनिधि शेट्टी साउथ की एक उभरती हुईं अदाकारा हैं, उनका जन्म 21 अक्टूबर 1992 को कर्नाटक के मंगलौर में हुआ था। उन्होंने बेंगलुरु के जैन यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। साल 2018 में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, उनकी पहली फिल्म साउथ सुपरस्टार यश के साथ “KGF” थी, जिसमें उन्होंने रीना देसाई का रोल अदा किया था, इसके बाद वे KGF 2 का भी हिस्सा बनीं, जिसके लिए उन्होंने खूब तारीफें बटोरी थीं।