Sachin Pilot vs CJP: पंजाब में सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव शुरू हो गया है। पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने CJP को चुनौती दी है कि आम आदमी पार्टी (AAP) शासित पंजाब में भी स्कूलों का ऑडिट उसी नजर, उन्हीं सवालों और उसी साहस के साथ किया जाए, जिस तरह दूसरे राज्यों में किया जा रहा है।
पायलट की टिप्पणी CJP के सह-संयोजक सौरव दास की अगुवाई में लुधियाना के तीन सरकारी स्कूलों के निरीक्षण के बाद आई है। CJP टीम ने एक सरकारी School of Eminence, एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और एक सरकारी प्राइमरी स्कूल का दौरा किया था।
Also Read –Hamza Bin Laden Video: जिंदा है ओसामा बिन लादेन का बेटा? 7 साल बाद अल-कायदा ने जारी किया हमजा का अनदेखा Video
Sachin Pilot vs CJP: लुधियाना के स्कूलों में CJP को क्या मिला?
सौरव दास की ओर से साझा किए गए वीडियो के मुताबिक, लुधियाना के School of Eminence में कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद मिलीं। इनमें स्विमिंग पूल, बैडमिंटन कोर्ट, दिव्यांग छात्रों के लिए रैंप और AI लैब जैसी सुविधाएं शामिल थीं।
हालांकि, CJP के मुताबिक बाकी दो स्कूलों में कई कमियां सामने आईं। दास ने यह भी कहा कि तीनों स्कूलों में शौचालयों की स्थिति को और बेहतर किया जा सकता है।
ऑडिट के बाद सौरव दास और उनकी टीम ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से मुलाकात की। दास के मुताबिक, मंत्री ने सामने आई शिकायतों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।
Also Read –Kanpur News: बाढ़ राहत कैंप में एक्सपायर्ड सीरप बांटने का आरोप तथ्यहीन, CMO ने जांच के बाद किया खबर का खंडन
केजरीवाल ने CJP को दिया धन्यवाद
लुधियाना ऑडिट के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सौरव दास को स्कूलों की कमियां सामने लाने के लिए धन्यवाद दिया और इन्हें दूर करने की बात कही।
यहीं से विवाद ने राजनीतिक रंग लेना शुरू किया। सोशल मीडिया पर सवाल उठाए गए कि क्या CJP ने AAP शासित पंजाब में स्कूलों का ऑडिट करते समय दूसरे राज्यों जैसी सख्ती दिखाई?
सचिन पायलट ने क्यों उठाया सवाल?
सचिन पायलट ने कहा कि पंजाब या देश के किसी भी हिस्से में स्कूलों का ऑडिट होना स्वागत योग्य है, लेकिन ऑडिट के मानक एक जैसे होने चाहिए।