Connect with us

मनोरंजन

Salman Khan-Nayanthara Film: सलमान खान व नयनतारा की फिल्म में इस एक्टर की एंट्री, नाम जान, खुश होंगे फैंस

Published

on

Salman Khan-Nayanthara Film: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कुछ समय पहले ही अपनी नई फिल्म का ऐलान किया था, जो अब तक अनटाइटल्ड है। सलमान खान की इस फ़िल्म को दिल राजू बना रहें हैं, जिसमें भाईजान संग साउथ अभिनेत्री नयनतारा रोमांस करते नजर आएंगी, वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी एक और दिलचस्प अपडेट सामने आई है, जिसके मुताबिक इस फिल्म में एक और टैलेंटेड अभिनेता की एंट्री हो चुकी है, आइए जानते हैं।

Also Read –World order survey India ranking 2026: पूरी दुनिया के सामने ढेर हुए सुपरपावर! भारत ने दिखाई अपनी असली ताकत, सर्वे में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती

Salman Khan-Nayanthara Film: सलमान खान की फिल्म में इस एक्टर की एंट्री

सलमान खान ने जब से दिल राजू संग अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है, तभी से फिल्म से जुड़ी आए दिन कुछ न कुछ खबर सामने आ रही है, वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी जो ताजा अपडेट सामने आई है, उसके मुताबिक फिल्म में अभिनेता अरविंद स्वामी की एंट्री हो चुकी है। (Salman Khan-Nayanthara Film) मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अरविंद स्वामी फिल्म में नॉन नेगेटिव किरदार निभाने वाले हैं। अरविंद स्वामी की सलमान खान की फिल्म में एंट्री की खबर सुन फैंस खुश हो उठे हैं।

Also Read –Manoj Bajpayee Saurabh Dwivedi Video: मनोज बाजपेयी ने सौरभ द्विवेदी की लगाई क्लास, देखें वीडियो

कब तक रिलीज होगी सलमान खान की ये फिल्म

बताते चलें कि, सलमान खान और नयनतारा की ये फिल्म हाई एक्शन फिल्म होने वाली है, जिसका टाइटल अब तक डिसाइड नहीं किया गया है। दर्शक सलमान खान और नयनतारा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए बेताब हैं, क्योंकि दोनों पहली बार एक साथ किसी प्रोजेक्ट में काम कर रहें हैं। (Salman Khan-Nayanthara Film) इस अपकमिंग फिल्म की शूटिंग अप्रैल महीने में शुरू की जाएगी, जिसे नेशनल अवॉर्ड विनर वामसी निर्देशित करने वाले हैं। फिल्म कब तक रिलीज होगी, इसकी जानकारी मेकर्स द्वारा नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज हो सकती है। इसके अलावा सलमान खान अपनी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर भी चर्चा में बनें हुए हैं, जिसमे उनके साथ अभिनेत्री Chitrangada Singh लीड रोल में हैं, फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, हालांकि, अब रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है और मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है|

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *