Sambhal Honey Trap Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती एक युवक के लिए बड़ी मुश्किलों का कारण बन गई। लगभग 1 लाख फॉलोअर्स वाली एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती और उसके 2 साथियों पर युवक को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने और लाखों रुपये वसूलने का बड़ा आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भौगोलिकसंदर्भ
Sambhal Honey Trap Case: पहली मुलाक़ात हुई थी नैनीताल में
FIR के मुताबिक, संभल के चौधरी सराय निवासी शाहरुख की 3 साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दीपा सराय निवासी अरीशा से बातचीत शुरू हुई थी। दोनों के बीच धीरे-धीरे दोस्ती गहरी होती गई और बाद में मुलाकात का सिलसिला भी शुरू हो गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, पहली बार दोनों नैनीताल में मिले, जहां वे अपने-अपने दोस्तों के साथ पहुंचे थे।
Also Read –Natural Gas Supply: गैस सप्लाई पर बड़ा अपडेट! केंद्र ने खत्म किया इमरजेंसी कंट्रोल, अब होगी सामान्य व्यवस्था
शाहरुख का आरोप है कि इसी दौरान दोनों करीब आये और कुछ निजी व आपत्तिजनक फोटो तथा वीडियो रिकॉर्ड कर लिए गए। बाद में इन्हीं तस्वीरों और वीडियो को आधार बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा।
फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगे पैसे
पीड़ित का आरोप है कि कुछ वक़्त बाद अरीशा ने अपने दो कथित साथियों अनस और शुऐब उर्फ शुऐब बेकरी के साथ मिलकर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी। शिकायत के मुताबिक, बदनामी और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उससे पहले 55,000 रुपये लिए गए। शाहरुख का कहना है कि यह रकम उसने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से दी थी और उसके स्क्रीनशॉट भी पुलिस को दे दिए हैं।
Also Read –Gauri Spratt Son: कौन हैं गौरी स्प्रैट के Ex पति? कैसा दिखता है बेटा, क्या है उसका नाम, जानिए सब कुछ
साल 2023 में हुआ था समझौता
लगातार विवाद के बाद 1 जुलाई 2023 को दोनों पक्षों के बीच स्टाम्प पेपर पर समझौता हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार, उस समझौते में युवती ने पहले लगाए गए आरोपों को गलत बताया था। इसके बाद मामला कुछ वक़्त के लिए शांत हो गया। हालांकि, शाहरुख का आरोप है कि कुछ महीनों बाद फिर से अलग-अलग सोशल मीडिया आईडी और फोन नंबरों से उससे संपर्क किया जाने लगा। इस बार कथित तौर पर 2 लाख रुपये की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर फोटो और वीडियो वायरल करने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी गई। टीवीऔर वीडियो डिवाइस
लगभग 4 लाख रुपये देने का दावा
शाहरुख ने पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि बीते कुछ सालों में वह अलग-अलग मौकों पर लगभग 4 लाख रुपये तक दे चुका है। उसके मुताबिक, नई-नई सोशल मीडिया आईडी बनाकर लगातार उसके खिलाफ पोस्ट और फोटो डाले जाते थे और उन्हें हटाने के बदले पैसे मांगे जाते थे। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि मामला दर्ज होने के बाद भी उसे फोन पर धमकियां मिल रही हैं और सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ पोस्ट व स्टोरी लगाई जा रही हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
सदर कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरीशा, अनस और शुऐब उर्फ शुऐब बेकरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले से जुड़े सोशल मीडिया रिकॉर्ड, बैंक लेनदेन और दोनों पक्षों के दावों की गहनता से जांच कर रही है।
सदर कोतवाली प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि एक युवक ने शिकायत देकर आरोप लगाया है कि एक युवती और कुछ लोग उसे ब्लैकमेल कर पैसों की मांग कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है और सभी आरोपों की जांच की जा रही है।
‘गिरोह की तरह काम करने’ का आरोप
शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि यह सिर्फ उसके साथ हुई घटना नहीं है, बल्कि आरोपी कथित तौर पर संगठित तरीके से लोगों को निशाना बनाते हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।
फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।