राष्ट्रीय समाचार

Sanjay Raut On Datia-Bankipur Result: ‘Modi मैजिक अब खत्म…’, दतिया-बांकीपुर में BJP की हार पर संजय Sanjay Raut का बड़ा हमला, लगाए गंभीर आरोप

Published

on

Sanjay Raut On Datia-Bankipur Result: बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया (Datia) विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (By-Election) के सामने आये परिणामों के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इन दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हार का सामना करना पड़ा है। चुनावी नतीजे सामने आने के बाद पक्ष और विपक्ष के नेताओं की तरफ से निरंतर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।लाइव अपडेट

इसी सख्त में शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तगड़ा हमला बोला है।

Also Read –Vijay Thalapathy: तृषा विवाद में घर से उठाए गए उदयनिधि स्टालिन, कुछ ही घटों में बदल गई केस की तस्वीर, HC में हुआ बड़ा गेम!

Sanjay Raut On Datia-Bankipur Result: संजय राउत ने BJP को दी आत्ममंथन की सलाह

संजय राउत ने चुनावी परिणामों पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बांकीपुर और दतिया विधानसभा सीटों पर आए नतीजों को BJP को बेहद गंभीरता से लेना चाहिए। (Sanjay Raut On Datia-Bankipur Result) उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस पर विचार करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी आत्ममंथन करने की सलाह दी।

संजय राउत ने कहा कि BJP नेतृत्व को यह सोचना चाहिए कि आखिर ऐसा क्या कारण रहा कि जनता ने उन्हें नकार दिया। (Sanjay Raut On Datia-Bankipur Result) उनका कहना था कि जनता का निर्णय स्पष्ट रूप से संकेत देता है कि सरकार को अपने कामकाज और जनता के बीच अपनी स्वीकार्यता पर विचार करने की बेहद आवश्यकता है।

Also Read –Aanchal Khurana On Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी को इस TV Actress ने किया एक्सपोज, खोला पूरा चिट्ठा

बोले- ‘मोदी सरकार और BJP की लोकप्रियता खत्म हो गई’

चुनाव परिणामों के आधार पर संजय राउत ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि BJP और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता अब खत्म हो चुकी है। (Sanjay Raut On Datia-Bankipur Result) उनके अनुसार, जनता अब पहले जैसी सोच नहीं रखती और वह राजनीतिक दलों तथा नेताओं के कामकाज को अलग नजरिए से देख रही है।

संजय राउत ने दावा किया कि लोगों ने सरकार के कामकाज और BJP की राजनीति को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि यह नतीजे BJP के लिए एक बड़ा संदेश है, जिस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

संजय राउत ने अपने बयान में BJP पर कई आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि जनता अब BJP के ढोंग और झूठेपन को पहचान चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर (Ram Mandir) में लूट हुई, जंतर मंतर (Jantar Mantar) पर पैलेट गन से गोलियां चलाई गईं और नितिन नवीन (Nitin Naveen) के सामने हनुमान को बंदर बनाकर नचाया गया। उनके मुताबिक, जनता को इस तरह की बातें पसंद नहीं हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि नई पीढ़ी की सोच बहुत आगे बढ़ चुकी है और अब लोग पहले की तरह राजनीति को नहीं देखते।

जाति की राजनीति और EVM पर भी खड़े किए सवाल

संजय राउत ने कहा कि अब सिर्फ जाति के आधार पर राजनीति नहीं चल सकती। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को मुख्यमंत्री के पद पर बैठाया गया है, उसका चरित्र भी एक कारण है।

इसके साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर भी बड़ा दावा किया। संजय राउत ने कहा कि ईवीएम आपकी है, सबकुछ आपका है, इसके बावजूद जनता ने आपको हरा दिया। उन्होंने दावा किया कि ईवीएम में 30% का घोटाला करने के बाद भी BJP चुनाव हार गई।

दतिया और बांकीपुर के परिणामों के बाद तेज हुई सियासत

मध्य प्रदेश की दतिया और बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीटों पर BJP दूसरे स्थान पर रही। इन दोनों सीटों पर मिली हार के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। (Sanjay Raut On Datia-Bankipur Result) चुनावी नतीजों के बाद विपक्ष निरंतर BJP पर हमलावर है और अलग-अलग दलों के नेता इन नतीजों को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बता दे, इसी क्रम में संजय राउत का यह बयान भी अब राजनीतिक चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version