Shahrukh Khan Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार शाहरूख खान के चर्चाओं में आने की वजह उनकी अपकमिंग फिल्म किंग नहीं है। बल्कि शाहरूख खान के चर्चाओं में आने की वजह उनका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो है। जिसकी वजह से उनको ट्रोल किया जा रहा है।
Also Read –Supreme Court Marital Rape Hearing: मैरिटल रेप पर खत्म होगा सालों पुराना कानूनी विवाद? सुप्रीम कोर्ट ने तय की सुनवाई की तारीख
Shahrukh Khan Video: शाहरूख खान ने फैंस के साथ की बदसलूकी हुए ट्रोल
शाहरूख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि शाहरूख खान एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनका एक प्रशंसक उनके साथ फोटो क्लिक कराने के लिए उनके पास आता है। जिसके बाद शाहरूख खान उसका हाथ झटक देते हैं। शाहरूख खान का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल होता है नेटिजन्स उनको ट्रोल करने लगते हैं। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
Also Read –MS Dhoni Net Worth: अब धोनी नहीं लगाएंगे छक्के, खिलाड़ियों को देंगे गुरुमंत्र; जानिए कितनी है ‘थाला’ की दौलत
एक यूजर ने लिखा- पहले खुद को इन्फॉर्म करो मैं आने वाला हूँ……फिर उन्हें इग्नोर करो जिनको बुलाया था…….वा क्या बात है, तो वहीं एक यूजर ने लिखा- इतना परेशान करना ठीक नहीं..अरी सेल्फी से पहले पूछ लो…और वैसे भी हर इंसान हर समय एक सा नहीं रह सकता..थका हुआ बी हो सकता है..तबियत बी ठीक नहीं हो सकती है..और भी टेंशन होती है दिमाग में..इतने बिजनेस हैं..उनमें भी प्रॉब्लम फेस करने वाली होती है, एक यूजर ने लिखा- घमंडी हो गया है रे ये तो
शाहरूख खान अपकमिंग मूवी
शाहरूख खान की अपकमिंग फिल्म किंग इन दिनों काफी ज्यादा चर्चाओं में है। बता दे कि शाहरूख खान की फिल्म किंग में सुहाना खान उनके साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। किंग मूवी का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म सिनेमाघरों में 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।