मनोरंजन

Siddharth Nigam: कौन हैं सिद्धार्थ निगम की गर्लफ्रेंड? मिस्ट्री गर्ल संग रिश्ता किया ऑफिशियल, कभी अवनीत संग जुड़ा था नाम

Published

on

Siddharth Nigam Girlfriend Riya Thakkar: अलादीन एक्टर सिद्धार्थ निगम लंबे समय बाद सुर्खियों में आ गए हैं, हालांकि उनके सुर्खियों में आने की वजह बेहद खास है, जी हां! सिद्धार्थ निगम ने अपनी लव लाइफ का खुलासा कर दिया है, उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मिस्ट्री गर्ल संग तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी। सिद्धार्थ निगम कई सालों से इस रिश्ते में हैं, लेकिन अब जाकर उन्होंने अपना रिश्ता जगजाहिर किया, जिसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई, आइए जानते हैं कि सिद्धार्थ निगम की गर्लफ्रेंड कौन हैं।

Siddharth Nigam: सिद्धार्थ निगम की गर्लफ्रेंड कौन?

सिद्धार्थ निगम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जो चर्चाओं में आ गया है, दरअसल उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड संग एक बेहद ही प्यारी तस्वीर साझा की है, जिसके साथ उन्होंने अपना रिश्ता ऑफिशियल करते हुए बेहद लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा। सिद्धार्थ निगम ने लिखा, “2024…., दो अजनबी, दो ज़िंदगी और एक ऐसी मुलाक़ात, जिसके बारे में हमें अंदाज़ा भी नहीं था कि वह हमारी कहानी का इतना खूबसूरत हिस्सा बन जाएगी। कोई प्लान नहीं था, कोई स्क्रिप्ट नहीं थी। बस हम एक-दूसरे से मिले, और आम दिनों, शांत बातचीत, हंसी-मज़ाक और इन सबके बीच कुछ खूबसूरत पनपने लगा। काफ़ी समय तक यह सिर्फ़ हमारा था। एक ऐसी चीज़ जिसे हमने चुपचाप जिया, संजोया और उसे वैसा ही बनने दिया, जैसा उसे बनना था। और कभी-कभी, जब कोई चीज़ आपकी ज़िंदगी में इतना प्यार, अपनापन और मकसद ले आती है, तो आपका मन करता है कि उस रोशनी का थोड़ा सा हिस्सा दुनिया के साथ भी बांटा जाए। तो, हम यहां हैं। एक ऐसी चीज़ का छोटा सा हिस्सा, जो हमारे लिए बहुत मायने रखती है। जाने-अनजाने, हम एक-दूसरे से मिल गए। और इसके लिए हम हमेशा शुक्रगुज़ार रहेंगे।”

Also Read –Rani Chatterjee Vs Nirahua: ‘शकुनी मामा’ कहकर रानी चटर्जी ने निरहुआ को घेरा, आखिर क्यों भड़कीं भोजपुरी क्वीन

सिद्धार्थ निगम और उनकी गर्लफ्रेंड की ये तस्वीर पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गई है, फैंस और सेलिब्रिटीज उन्हें जिंदगी के इस खूबसूरत चैप्टर की लिए बधाई भी दे रहें हैं। अब यदि आपको ये बताएं कि सिद्घार्थ निगम की गर्लफ्रेंड हैं कौन? तो दरअसल उनका नाम रिया ठक्कर है, जिनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। रिया क्या करतीं हैं, इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

अवनीत कौर संग जुड़ चुका है नाम

सिद्धार्थ निगम का नाम टीवी इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ चुका है, जिसमें से एक अवनीत कौर भी हैं। बता दें कि सिद्धार्थ निगम और अवनीत कौर एक साथ “अलादीन” में नजर आए थे, फैंस इनकी जोड़ी को बेहद पसंद करते थे, फैंस ने इन्हें सिडनीत का हैशटैग भी दिया हुआ है। जहां इनके डेटिंग की अफवाहें उड़ती थीं, वहीं अवनीत कौर और सिद्धार्थ एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते थे।

Also Read –Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस पर CM योगी ने शेयर किया Video मैसेज, प्रदेश के शिक्षकों के नाम खास संदेश

सिद्धार्थ निगम एक्टिंग करियर

सिद्धार्थ निगम ने बहुत ही कम उम्र में फिल्मी पर्दे पर अपना कदम रख दिया था। जी हां! उन्होंने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 2013 में ‘धूम 3’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, इसके बाद उन्होंने ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ में युवा अशोक का किरदार निभाया, जहां उनके किरदार को खूब सराहा गया। इसके बाद सिद्धार्थ कई और पॉपुलर टीवी शोज का हिस्सा बनें, जैसे – चंद्र नंदिनी।और ‘अलादीन – नाम तो सुना होगा’। सिद्धार्थ निगम सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” का भी हिस्सा थे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version