The Vvaan OTT Release: दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्शन में बनी इस सुपरनैचुरल एक्शन-थ्रिलर फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं। इनके साथ सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।
The Vvaan OTT Release: द वन ओटीटी पर कब रिलीज होगी
बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने TVF मोशन पिक्चर्स प्रोडक्शंस के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रेजेंट किया है, जबकि 11:11 प्रोडक्शंस के बैनर तले इसका निर्माण हुआ है। यह फिल्म अब एक्सक्लूसिव तौर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।
Also Read –Khatu Shyam Temple Fire: खाटूश्यामजी में मंदिर के पास आग का तांडव! चार सिलेंडरों में धमाके, पाटोत्सव में मची भगदड़ जैसी स्थिति
प्राइम वीडियो, एक्सक्लूसिव ओरिजिनल के लिए सबसे बड़ा इंडियन स्ट्रीमिंग सर्विस है, जिसने आज सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फैंटेसी मिस्ट्री ड्रामा “द वन: फॉर्स ऑफ द फॉरेस्ट” के एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है। दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्शन में बनी वन, भारतीय लोककथाओं पर बनाई गई एक ऐसी डर महसूस कराने वाली कहानी है, जो दर्शकों को अपनी सीट से आखिरी पल तक बांधे रखेगी। इस कहानी में एक सदियों पुरानी मान्यता संग एक पवित्र जंगल को दिखाया गया है, जिसमें एक इंसान की लापरवाही की वजह से एक डरावने अलौकिक जंग का आगाज होता है। जबरदस्त एक्शन, कमाल के विजुअल्स और बेहद टैलेंटेड कास्ट के साथ यह फिल्म एक थ्रिल से भरी और एक अलग ही दुनिया में ले जाने वाला अनुभव है, जो दर्शकों को आखिर तक अपने साथ बांधे रखता है।
Also Read –Compromised PM: कभी इस टेबल पर नहीं बैठ सकता’, राहुल गांधी ने तस्वीर के बहाने मोदी पर साधा निशाना
वन को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और TVF मोशन पिक्चर्स द्वारा साथ मिलकर प्रेजेंट किया गया है। जबकि 11:11 के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया गया है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में लीड एक्टर्स के अलावा सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी ने भी अहम किरदार निभाया है। ऐसे में अब बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस करने के बाद, फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रीम हो रही है।
फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में ऋषि (सिद्धार्थ मल्होत्रा) अपनी पत्नी ममता (तमन्ना भाटिया) के साथ अपने गांव आता है, वहां की अपनी जमीन बेचने के लिए। हालांकि, गांव पहुंचे ऋषि को वनदेवी के संरक्षण में आने वाले एक पवित्र जंगल से जुड़ी योजना के बीच मौजूद पाया जाता है। दरअसल, पवित्र जंगल से होकर सड़क बनाने और विकास की योजना रहती है, जो सालों पुरानी मान्यताओं के बीच एक टकराव का माहौल छेड़ देती है। जहां ममता गांव वालों के रीति रिवाज का सम्मान करती है, वहीं ऋषि अपना विश्वास खो दिया होता है और इस तरह से वह उनके द्वारा मिलने वाली चेतावनियों को भी नजरअंदाज करता है, खास कर के सूरज डूब जाने के बाद जंगल में न जाने की चेतावनी।लेकिन, जब वह सदियों पुराने नियम को तोड़ता है, तब उसके साथ एक के बाद एक डरावनी घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस तरह से वह रहस्य और ताकत से भरी दुनिया में खुद को उलझा हुआ पाता है, जिसे समझना उसके बस से बाहर है। जबरदस्त एक्शन, डर और सस्पेंस के साथ कई दिलचस्प किरदारों से सजी यह फिल्म दर्शकों को एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है, जहां जंगल अपने अंदर कई राज छिपाए हुए है, सदियों पुरानी मान्यताएं सच होती नजर आती हैं और कुछ रहस्य ऐसे हैं, जिन्हें जानने की कोशिश न करना ही बेहतर है।
डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने कहा, ” ‘द वन’ के जरिए हम ऐसी कहानी दिखाना चाहते थे, जो अपनी मिट्टी और जड़ों से जुड़ी हुई महसूस हो। इस कहानी को अरुणाभ कुमार ने लिखा और प्रोड्यूस किया है। यह उनके बचपन के अनुभवों से जुड़ी है। मैं उनका शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने यह कहानी हमारे साथ साझा की और इसे पर्दे पर उतारने का मौका दिया। हम सभी बचपन से ही लोककथाओं, मान्यताओं और ऐसी जगहों के बारे में कहानियां सुनते आए हैं, जहां जाने से हमें मना किया जाता था। फिल्म की असली कहानी प्रकृति का सम्मान करने और उसके संतुलन को बिगाड़ने की कीमत चुकाने के बारे में है, जिसे एक दिलचस्प और रोमांचक कहानी के जरिए दिखाया गया है। सिद्धार्थ और तमन्ना ने अपने किरदारों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया है। पूरी कास्ट और क्रू ने इस दुनिया को पर्दे पर असली दिखाने के लिए अपना पूरा दम लगाया है। हमें खुशी है कि फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों का इतना प्यार मिला। अब मैं उत्साहित हूं कि प्राइम वीडियो के जरिए यह फिल्म घर बैठे दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचेगी और इस तरह से उन्हें इस दुनिया का हिस्सा बनने का एक शानदार अनुभव मिलेगा।” ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ अब एक्सक्लूसिव तौर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।