मनोरंजन

The Vvaan Trailer: वन की काली शक्तियाँ जिनसे देवी भी नहीं बचा सकती, द वन का ट्रेलर रिलीज’

Published

on

The Vvaan Trailer: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन जोकि इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। इस फिल्म का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है। जिसके पीछे की वजह फिल्म की कहानी है। जोकि बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसके साथ ही फिल्म में पहली बार छठ मैया का गाना दिखाया गया है। द वन के टीजर के बाद आज जाकर मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है। चलिए जानते हैं द वन का ट्रेलर दर्शकों को कितना पसंद आया है।

Also Read –UPI Payment VS Palm Payment: आप करते रहिए UPI-UPI, यहां चीन हाथ की नसों से कर रहा पेमेंट! न QR कोड, न PIN और न कार्ड का झंझट

The Vvaan Trailer: द वन मूवी ट्रेलर रिव्यू

द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं। इस फिल्म की कहानी के बारे में पहले ही मेकर्स ने जानकारी दे दी है। फिल्म की कहानी अलौकिक शक्तियों पर आधारित है। जोकि बिहार के बिहटा में स्थित माँ वन देवी पर आधारित है। इसके साथ ही इस फिल्म में छठ मैया की महिमा का भी वर्णन किया जाएगा। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया के अलावा सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी, मनीष पॉल और अन्य हैं। पंचायत फेम निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने इस फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता कपूर, अरूणभ कपूर और नीरज कोठारी के प्रोडक्शन के मद्द से किया गया है।

Also Read –Rakhi Sawant Kangana Ranaut: राखी सावंत ने कंगना रनौत के आरोपों का दिया मुँहतोड़ जवाब कहा- दो कौड़ी के नीच लोग

द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में फिल्म की कहानी की झलक देखने को मिलती है। कैसे अपने पति के मर्जी के खिलाफ जाकर पत्नी छठ मैया का व्रत करती हैं। और अपने पति को अदृश्य शक्तियों से बचाती है। पत्नी के व्रत फल की वजह से माता रानी उसके पति की मद्द करती हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

द वन फोर्स ऑफ फॉरेस्ट के ट्रेलर ने दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म सिनेमाघरों में 25 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।

ट्रेलर देखने के बाद यूजर ने लिखा – क्या ज़बरदस्त ट्रेलर है, सिद्धार्थ मल्होत्रा की वो सुपरनैचुरल पावर सच में होश उड़ा देने वाली है अभी-अभी स्पेशल स्क्रीनिंग में The Vvaan का ट्रेलर देखा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version