Toxic Day 5 Collection: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का क्रेज लगातार फीका पड़ता जा रहा है, जी हां! ओपनिंग डे के बाद से कलेक्शन लगातार तेजी से नीचे ही गिर रहा है। बता दें कि टॉक्सिक 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई, और पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतना जबरदस्त धमाका किया कि हर कोई हैरान रह गया, लेकिन फिल्म की कहानी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो पाई, जिसकी वजह से फिल्म को खराब रिव्यू मिले, और इसका असर फिल्म के कलेक्शन में भी देखने को मिल रहा, फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट हो रही है, आइए जानते हैं 5वें दिन यानी कि रविवार को टॉक्सिक का क्या हाल होने वाला है।
Also Read –India-Uzbekistan Relations: ताशकंद में मोदी ‘मैजिक’! भारत के लिए लाइफलाइम यूरेनियम सप्लाई, न्यूक्लियर पावर प्लानिंग को बड़ा बूस्ट
Toxic Day 5 Collection: टॉक्सिक डे 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
टॉक्सिक की कमाई लगातार नीचे गिर रही है, जहां वीकेंड पर फिल्में अच्छा कलेक्शन कर लेती हैं, वहीं टॉक्सिक का वीकेंड पर भी जादू नहीं चला, यश का स्टारडम फीका पड़ गया। हर बढ़ते दिन के साथ कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बता दें कि टॉक्सिक ने ओपनिंग डे पर 101.10 करोड़ रुपए का धमाकेदार कलेक्शन किया, वहीं दूसरे दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तेजी से धड़ाम हुई, फिल्म ने महज 37.65 करोड़ रुपए कमाए, वहीं तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन और घटा, इसने महज 27.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 24.50 करोड़ रुपए रहा, इस तरह चार दिनों में फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन करीब 190.45 करोड़ तक हो गया है। पांचवें दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो शाम 4 बजे तक फिल्म ने 9 करोड़ के आसपास तक का कलेक्शन कर लिया है, ऐसे में पांचवें दिन कुल कलेक्शन 20-22 करोड़ तक हो सकता है।
Also Read –China Zhao Zongqi: गलवान के गुनहगार पर चला चाबुक! चीनी जनरल से छिनी सभी बड़ी पोस्ट, की थी ‘भारत को सबक सिखाने’ की बात
टॉक्सिक हिंदी कलेक्शन
टॉक्सिक मूवी के हिंदी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताएं तो ओपनिंग डे पर हिंदी बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 54.50 करोड़ का कारोबार किया था, दूसरे दिन 24.50 करोड़, तीसरे दिन फिल्म ने 19 करोड़ कमाए, वहीं चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 14 करोड़ रुपए रहा, इस तरह हिंदी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने चार दिनों में 112 करोड़ रुपए कमाया।
टॉक्सिक फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है, इस फिल्म में यश लीड रोल में हैं, यश फिल्म में डबल रोल में नजर आ रहें हैं। यश के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी, रुक्मणि वसंत, नयनतारा, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी भी नजर आ रहें हैं।