Uddhav Thackeray Offer to Narottam Mishra: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राज्य का सियासी पारा पूरी तरह गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा अपने कद्दावर नेता और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने के बाद अब एक बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। (Uddhav Thackeray Offer to Narottam Mishra) इस महा-मुकाबले में अब महाराष्ट्र की राजनीति की एंट्री हो गई है। शनिवार को शिवसेना (यूबीटी) ने बीजेपी से नाराज चल रहे नरोत्तम मिश्रा को अपनी पार्टी की तरफ से दतिया सीट पर चुनाव लड़ने का एक बहुत बड़ा और खुला ऑफर दे दिया है।
Also Read –Madhya Pradesh: दतिया की जंग में ‘सिंधिया’ की धमाकेदार एंट्री, BJP ने खेला सबसे बड़ा दांव, एक झटके में बदला पूरा समीकरण
Uddhav Thackeray Offer to Narottam Mishra: ठाकरे खुद करेंगे चुनाव प्रचार
शिवसेना (यूबीटी) के मध्य प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा ने इस चौंकाने वाले ऑफर का खुलासा किया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर नरोत्तम मिश्रा उनके इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेते हैं, तो पार्टी के मुख्य मुखिया और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे खुद मध्य प्रदेश आएंगे। (Uddhav Thackeray Offer to Narottam Mishra) उनके साथ आदित्य ठाकरे और शिवसेना के तमाम बड़े स्टार प्रचारक दतिया की सड़कों पर उतरकर नरोत्तम मिश्रा के लिए भारी चुनाव प्रचार (कैंपेन) करेंगे। सुनील शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने आलाकमान से पूरी चर्चा करने के बाद ही मिश्रा को यह न्योता भेजा है और इसका एक वीडियो मैसेज भी सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है।
Also Read –Vietnam Boat Accident: फू क्वोक द्वीप के पास भारतीय नाविकों से भरी नाव पलटी, १५ लोगो की मौत ,रेस्क्यू जारी
समर्थकों का फूटा गुस्सा
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने और उनकी जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से ही दतिया में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। जैसे ही समर्थकों को पता चला कि उनके नेता को दरकिनार कर दिया गया है, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। (Uddhav Thackeray Offer to Narottam Mishra) गुस्साए कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की देर रात और शनिवार की सुबह दतिया में कई जगहों पर चक्काजाम कर दिया और जमकर पथराव किया। इस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की हिंसक झड़पें भी हुईं। शहर की कानून-व्यवस्था को बिगड़ता देख प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए पूरे इलाके में धारा 163 लागू कर दी है।
क्या बोले नरोत्तम मिश्रा?
इस पूरे सियासी बवाल और बगावत की खबरों के बीच खुद पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। (Uddhav Thackeray Offer to Narottam Mishra) उन्होंने साफ कहा कि वे टिकट न मिलने से बिल्कुल भी दुखी या परेशान नहीं हैं। मिश्रा ने कहा कि राजनीति में टिकट की उम्मीद तो हर कोई करता है, लेकिन पार्टी ने उन्हें पहले ही बहुत कुछ दिया है। उन्होंने सकारात्मक अंदाज में कहा कि जो भी होगा, आगे अच्छा ही होगा।
नहीं बदलेगा बीजेपी का फैसला
उधर, दतिया में मचे इस भयंकर गदर के बीच बीजेपी के कद्दावर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने साफ कर दिया है कि पार्टी अपने फैसले से पीछे नहीं हटने वाली। उन्होंने शनिवार को दो टूक शब्दों में कहा कि बीजेपी में एक बार टिकट घोषित होने के बाद उसे बदलने की कोई परंपरा नहीं रही है। चुनाव की तैयारी बहुत से लोग करते हैं, लेकिन टिकट किसी एक को ही मिलता है। उन्होंने कहा कि संगठन का फैसला सबसे ऊपर है और सभी कार्यकर्ता इसका पालन करेंगे।