UP Tiger: महाराष्ट्र में भाषा को लेकर बढ़ते विवाद के बीच बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे को खुली चुनौती दे दी है। उन्होंने ठाकरे की बयानबाजी को गैर-ज़िम्मेदाराना बताया और कहा कि राज ठाकरे अपनी खोई हुई पहचान वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं। (UP Tiger) बृजभूषण ने चेताया कि उत्तर भारतीयों में ठाकरे के बयानों को लेकर गहरा गुस्सा है। अगर उन्होंने एकजुट होकर प्रतिक्रिया दी तो राज ठाकरे उसे बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। उन्होंने साफ कहा, अब वक्त है कि राज ठाकरे अपने रवैये में सुधार लाएं।
UP Tiger: भाषा जोड़ती है, तोड़ती नहीं
बृजभूषण शरण सिंह ने यह भी कहा कि भाषा समाज को जोड़ने का माध्यम होती है, न कि विभाजन का। (UP Tiger) उन्होंने जोर दिया कि उत्तर भारतीय और महाराष्ट्र का आपसी रिश्ता बहुत गहरा है, जिसे कुछ बयानबाज़ियों से तोड़ा नहीं जा सकता। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, राज ठाकरे को पढ़ना-लिखना शुरू कर देना चाहिए।
राज ठाकरे कर रहे हैं छिछोरी राजनीति
अपने बयान में बृजभूषण ने ठाकरे की राजनीति को छिछोरा और स्तरहीन करार दिया। उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि जब छत्रपति शिवाजी महाराज को औरंगजेब ने कैद किया था। तब आगरा के उत्तर भारतीय व्यापारियों ने उनकी रिहाई में योगदान दिया था। (UP Tiger) उन्होंने कहा, जिस इतिहास पर राज ठाकरे गर्व करते हैं। उसमें उत्तर भारतीयों का भी पसीना बहा है। अंत में उन्होंने राज ठाकरे को याद दिलाया कि जब राज ठाकरे के अयोध्या दौरे की चर्चा हुई थी। तब उन्होंने स्वयं ठाकरे को आमंत्रित किया था। लेकिन ठाकरे पीछे हट गए।